फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-bunti-yadav-murder-case-danapur-hunger-strike-protesters-threaten-to-approach-patna-high-court-

Bihar: बंटी यादव हत्याकांड को लेकर दानापुर में अनशन, कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट का रुख करेंगे प्रदर्शनकारी

Wed, 22 Jul 2026 06:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Jul 2026 06:38 PM IST
सार

बंटी यादव हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दानापुर में एक दिवसीय अनशन और धरना हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी देने की मांग की और 15 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में PIL दायर करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
bihar-bunti-yadav-murder-case-danapur-hunger-strike-protesters-threaten-to-approach-patna-high-court-
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंटी यादव हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बुधवार को दानापुर प्रखंड कार्यालय के समीप गैर-राजनीतिक संगठन सेवा, बिहार इकाई के बैनर तले एक दिवसीय अनशन और धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

विज्ञापन

धरना की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीटी गजेंद्र ने कहा कि पटना की धरती ऐतिहासिक जनआंदोलनों की साक्षी रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार 15 दिनों के भीतर बंटी यादव हत्याकांड की सीबीआई जांच की घोषणा नहीं करती है, तो न्याय की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की जाएगी।

विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक पप्पू यादव ने सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली की तरह पटना में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने पुलिस-मीडिया पर चलाए रोड़े; CM आवास के पास लाठीचार्ज

 

दानापुर प्रखंड अध्यक्ष सत्यराय ने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में सर्वसमाज को एकजुट होकर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने लोगों से आंदोलन को और मजबूत बनाने की अपील की। वहीं समाजसेवी धीरज यादव ने कहा कि समाज की एकजुटता से ही न्याय की लड़ाई को मजबूती मिल सकती है।

दानापुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समाजसेवी राजू जायसवाल ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वर्षा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में न्याय की मांग उठाने वाली जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में राजा पटवारी, मुखिया प्रतिनिधि वकील राय, पूर्व प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार यादव, अर्जुन पासवान, राजद नेता रेयाज अहमद, अधिवक्ता नर्मदेश्वर पासवान, चंद्रपुर राय, विकास कुमार, राजेश कुमार त्यागी समेत बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्य मांगें

  • बंटी यादव हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए।
  • पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
  • परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
  • 15 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed