{"_id":"66c013bee6921e0b060916d8","slug":"bihar-bridge-collapse-part-of-aguani-bridge-submerged-in-river-ganga-khagaria-news-bhagalpur-news-2024-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Bridge Collapse : गंगा पर बना अगुवानी पुल का हिस्सा नदी में समाया; पहले खगड़िया, अब भागलपुर की तरफ गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Bridge Collapse : गंगा पर बना अगुवानी पुल का हिस्सा नदी में समाया; पहले खगड़िया, अब भागलपुर की तरफ गिरा
Sat, 17 Aug 2024 08:36 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 17 Aug 2024 08:36 AM IST
सार
Bihar News: भागलुपर की तरफ से नौ और दस नंबर के बीच का हिस्सा गंगा नदी में समा गया। लगातार तीसरी बार पुल हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गंगा नदी में गिरा।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
बिहार के भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा पुल तीसरी बार जमींदोज हो गया। भागलुपर की तरफ से नौ और दस नंबर के बीच का हिस्सा गंगा नदी में समा गया। लगातार तीसरी बार पुल हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि यह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इधर, पुल का हिस्सा गिरने के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने सफाई दी है। उच्च न्यायालय के आदेश पर पुल का नया डिजाइन बनाया जा रहा। अब ठेकेदार के कॉस्ट पर ही नए सिरे से पुल का निर्माण होगा। कहा गया कि पुल का निर्माण कार्य बंद करवा दिया गा था। संवेदक को इस तकनीक पर निर्माण के लिए किए जा रहे सभी भाग को हटाने का आदेश दिया गया है। इसी बीच पूर्व में क्षतिग्रस्त हुए भाग के शेष हिस्से को हटाया जा रहा था। गंगा नदी में जलस्तर में वृद्धि एवं तेज बहाव के कारण आज क्षतिग्रस्त हो गया। पिछले साल हुए हादसे के बाद से इस पुल का निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुल गंगा नदी में गिरा था।
- फोटो : अमर उजाला
चार जून 2023 को भी सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था
इससे पहले चार जून 2023 को सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर जमींदोज हो गया था। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। वहीं पुल पर ड्यूटी कर रहे दो गार्ड भी हादसे के बाद से लापता हो गए थे। उस वक्त अगुवानी के तरफ से पुल के पाया नंबर 10,11,12 के ऊपर का पूरा सुपर स्ट्रक्चर गिर गया है जो लगभग 200 मीटर का हिस्सा होगा। यह भी पढ़िए...
27 अप्रैल 2022 को सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था
27 अप्रैल 2022 को इस निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था। तेज आंधी और बारिश में करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर जमीन में गिर गया था। हालांकि, उस वक्त जानमाल को क्षति नहीं पहुंची थी। इसके बाद पुल निर्माण का काम फिर शुरू हुआ। इस बार करीब 80 प्रतिशत काम सुपर स्ट्रक्चर का पूरा हो गया था। इतना ही नहीं अप्रोच रोड का काम भी 45 फीसदी पूरा कर लिया गया है। इस पुल को उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना माना जाता है। इस परियोजना का आरंभिक मूल्यांकन 1710.77 करोड़ किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 23 फरवरी 2014 को इसका शिलान्यास किया गया था। इस पुल तथा सड़क निर्माण से एनएच 31 तथा एनएच 80 आपस में जुड़ जाएंगे। बता दें कि इस पुल की लंबाई 3.160 किलोमीटर है। जबकि एप्रोच पथ की कुल लंबाई करीब 25 किलोमीटर है।