{"_id":"647df0d3f18a492fbd0c5788","slug":"bihar-bridge-collapse-leader-of-opposition-vijay-sinha-targets-cm-nitish-kumar-and-deputy-cm-tejashwi-yadav-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Bridge Collapse: विजय सिन्हा बोले- मुख्यमंत्री जी ने एक आदमी को दे दिए पांच विभाग; एक भी नहीं संभल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Bridge Collapse: विजय सिन्हा बोले- मुख्यमंत्री जी ने एक आदमी को दे दिए पांच विभाग; एक भी नहीं संभल रहा
Mon, 05 Jun 2023 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 05 Jun 2023 07:57 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सरकार के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस को मजाक बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में तकनीकी रूप से लूट की छूट है। जनता के पैसे की लूट खसोट चल रही है। जो भ्रष्टाचारी हैं, उन्हीं से जांच कराकर ये लोगों को धोखा दे रहे हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया में अगुवानी सुल्तानगंज पुल गिरने के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सोमवार शाम अगुवानी घाट पहुंचे। जहां उन्होंने पहले घटनास्थल का मुआयना किया। फिर राज्य सरकार पर आरोपों की ताबड़तोड़ बौछार कर दी।
विज्ञापन
विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता था कि पुल गिर जाएगा तो काम क्यों नहीं रुकवाया। नौ महीने से वे ही मंत्री हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने पुल निर्माण का कार्य कैसे होने दिया। पहले सदन में वे ही जवाब देते हैं और फिर लीपा-पोती करते हैं। उनकी जवाबदेही बनती है, अगर उनमें थोड़ी सी भी नैतिकता है तो इस्तीफा दें। साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वे पांच-पांच विभाग के मंत्री हैं। एक ठीक से संभल नहीं रहा है। पांच विभाग अपने पास सिर्फ लूटने और कमीशनखोरी के लिए रखे हैं।
विज्ञापन
पुल का मुआयना करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने एक आदमी को पांच-पांच विभाग दे दिए हैं। एक भी नहीं संभल रहा है। सब पदाधिकारियों के भरोसे छोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उसी विभाग के प्रधान सचिव को जांच सौंप दी है जो भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उन्हीं से जांच करवा रहे हैं। ये सब लीपा-पोती कराने का तरीका है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं है तो हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस को मजाक बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में तकनीकी रूप से लूट की छूट है। जनता के पैसे की लूट खसोट चल रही है। जो भ्रष्टाचारी हैं, उन्हीं से जांच कराकर ये लोगों को धोखा दे रहे हैं। सभी पदाधिकारियों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए।