फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board Result Neha Praveen said Big success is not dependent on big cities aim to become an IAS officer

Bihar Board Result: नेहा परवीन ने कहा- बड़ी सफलता बड़े शहरों की मोहताज नहीं होती, IAS ऑफिसर बनना लक्ष्य

Fri, 31 Mar 2023 08:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 31 Mar 2023 08:13 PM IST
सार

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2023 का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। प्रदेश के 1,500 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई थी। 16 लाख 37 हजार 414 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं प्रदेश में चौथा स्थान लाने वाली नेहा परवीन ने अमर उजाला से खास बातचीत की।

विज्ञापन
Bihar Board Result Neha Praveen said Big success is not dependent on big cities aim to become an IAS officer
नेहा प्रवीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले की नेहा परवीन ने मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और जिला को गौरान्वित किया है। नेहा ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परिक्षा में 483 अंक प्राप्त किए हैं। नेहा को साइंस, सोशल साइंस और हिंदी विषय में 96 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, गणित में 98 और उर्दू में 97 अंक प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


नेहा के परिवार में खुशी की लहर है। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने भी फोन पर नेहा को बधाई दी है। नेहा गोगरी प्रखंड अंतर्गत शेरगढ़ निवासी शेख खलील की पुत्री हैं। वो टेलर मास्टर का काम करते हैं।
विज्ञापन


IAS बनना चाहती हैं, IPS दिव्या तांबर को मानती हैं आदर्श...
पूरे बिहार में चौथा और जिले में टॉप करने की खुशी व्यक्त करते हुए अमर उजाला से बातचीत में नेहा ने बताया कि वो सिविल सेवा की तैयारी कर IAS ऑफिसर बनना चाहती हैं। वो IPS दिव्या तांबर को अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने माता पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया है। वो बताती हैं कि वो स्कूल में शिक्षकों के द्वारा पढ़ाई गई चीजों पर घर में आठ से 10 घंटे मेहनत किया करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बड़ी सफलता बड़ी शहरों की मोहताज नहीं होती। छोटे शहर में रहकर भी अच्छा अंक लाया जा सकता है। वो कहती है कि अगर सच्चे मन से मेहनत किया जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed