फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board Result Kishanganj hawker son became topper included in top-10 list wants to become engineer

Bihar Board Result: किशनगंज में फेरी वाले का बेटा बना टॉपर, टॉप-10 लिस्ट में शामिल, इंजीनियर बनने की चाहत

Fri, 31 Mar 2023 08:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 31 Mar 2023 08:14 PM IST
सार

बिहार के किशनगंज जिले में फेरी वाले का बेटा बिहार मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हुआ है। वे इंजीनियर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कुल 476 अंक लाया है।

विज्ञापन
Bihar Board Result Kishanganj hawker son became topper included in top-10 list wants to become engineer
फेरी वाले के बेटे शाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को मैट्रिक की रिजल्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 81 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। किशनगंज में शाद नकी ने कुल 476 अंक लाकर बिहार में टॉप-10 रैंक में जगह बनाई है। इंजीनियर बनकर समाज सेवा करना चाहता है टॉपर।

विज्ञापन


बता दें कि किशनगंज से शाद नकी जिला टॉपर लिस्ट में प्रथम स्थान पर भी हैं। टॉपर शाद नकी की उम्र 15 साल है। उनके पिता का नाम नाहिद आलम, मटियारी निवासी है। शाद के पिता पेशे से एक फेरी वाले हैं, जो किराना सामान को घूम-घूमकर बेचते हैं और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन


IIT की पढ़ाई कर इंजीनियर बनने की चाहत...
टॉपर शाद आलम ने बताया कि वो अब इंटरमीडिएट में मैथ स्ट्रीम से पढ़ना चाहते हैं। साथ ही आगे आईआईटी की पढ़ाई कर वो इंजीनियर बनना चाहते हैं। शाद की टॉप की खबर सुनते ही परिवार वालों के साथ इलाके के लोग काफी खुश हैं और शाद को जमकर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनगंज में टॉप-3 का नाम...

  • शाद नकवी, जिन्होंने 476 अंक लाकर पहले जिला टॉपर बने हैं। जो रसल हाईस्कूल बहादुरगंज के छात्र रहे।
  • संजीदा अंजुम ने 475 अंक लाकर दूसरे जिला टॉपर के लिस्ट में खुद को शामिल की है। जो UHS चकला घाट की छात्रा रही।
  • उत्क्रमित मध्य विद्यालय समेश्वर के छात्र राजा कुमार सिन्हा ने 470 अंक प्राप्त कर तीसरे जिला टॉपर में शामिल हुए हैं। जो कि UHS चकला घाट के छात्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed