{"_id":"6426d08309ea4e512d05e46c","slug":"bihar-board-result-bihar-state-topper-4-sneha-kumari-of-matriculation-board-wants-to-become-a-doctor-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board Result: डॉक्टर बनना चाहती हैं मैट्रिक बोर्ड की बिहार स्टेट टॉपर-4 स्नेहा, माता-पिता बेहद खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Board Result: डॉक्टर बनना चाहती हैं मैट्रिक बोर्ड की बिहार स्टेट टॉपर-4 स्नेहा, माता-पिता बेहद खुश
Fri, 31 Mar 2023 08:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 31 Mar 2023 08:15 PM IST
सार
मैट्रिक बोर्ड की बिहार स्टेट टॉपर-4 स्नेहा कुमारी डॉक्टर बनना चाहती हैं। उनकी इस सफलता से उनके माता-पिता बेहद खुश हैं। इस परीक्षा में उन्हें कुल 483 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
स्नेहा कुमारी और उनके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक बोर्ड परीक्षा-2023 में स्नेहा कुमारी ने राज्य भर में चौथा स्थान लाकर अपने गांव, प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। स्नेहा दाउदनगर की पटेल हाईस्कूल की छात्रा रही हैं। इस परीक्षा में उन्हें कुल 483 अंक मिले हैं। वह मूल रूप से गोह प्रखंड (औरंगाबाद) के तेयाप गांव की निवासी हैं। अपने माता-पिता के साथ हसपुरा में किराए के मकान में रहती हैं।
विज्ञापन
बता दें कि उनके पिता रंजीत कुमार रेफरल अस्पताल, हसपुरा में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां सुशीला देवी गृहिणी हैं। स्नेहा का बड़ा भाई सौरभ कुमार इंटर विज्ञान (गणित) की परीक्षा पास कर चुका है। वह वाराणसी में रहकर जेइई एडवांस की तैयारी कर रहा है। बेटी की सफलता से माता-पिता बेहद खुश हैं। वे कहते हैं कि बेटी ने उनका मान बढ़ाया है। स्नेहा उनके लिए बेटी भी है और बेटा भी है। वे बेटा और बेटी में फर्क नहीं मानते हैं। उन्होंने स्नेहा को पढ़ने की पूरी आजादी दे रखी है और वह आगे जो भी करना चाहती है, वे उसके इरादे के साथ हैं।
विज्ञापन
वहीं, स्नेहा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देती हैं। आगे की पढ़ाई कर वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। वह कहती हैं कि डॉक्टर का पेशा बेहद सम्मानजनक है। यह पेशा रोग पीड़ित मानवता की सच्ची सेवा कर सुकून देने वाला है। इसी वजह से उन्होंने डॉक्टर बनने का इरादा पक्का किया है। वह अपने इस इरादे को अंजाम तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
वह कहती हैं कि मेहनत करने वालों की कभी हार हो ही नहीं सकती। उन्होंने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए भी जमकर मेहनत की। सुखद परिणाम सामने है। उनकी छात्रों से अपील है कि वे मेहनत करने से न चूके। दिल, दिमाग और पूरे मनोयोग से मेहनत करेंगे तो निःसंदेह सफलता उनके कदमों को चूमेगी।