फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: BJP MLA went to Bodh Gaya for two days before the floor test in the Assembly; RJD, JDU, Nitish Kumar

Bihar News : विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए भाजपा का प्लान कुछ अलग, अमित शाह के सामने हाजिरी, वहीं से ज्ञान

Fri, 09 Feb 2024 09:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Feb 2024 09:27 AM IST
सार

बिहार भाजपा की ओर से 10 और 11 फरवरी को बोधगया में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Bihar: BJP MLA went to Bodh Gaya for two days before the floor test in the Assembly; RJD, JDU, Nitish Kumar
बिहार में सियासी घमासान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा में 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी घमासान जारी है। सभी सियासी पार्टी अपने-अपने विधायकों पर निगरानी रख रही है। विधायकों को खूब अहमियत दिया जा रहा है। कांग्रेस पहले ही अपने विधायकों को हैदराबाद भेज चुकी है। राजद ने अपने विधायकों को पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। वहीं जदयू भी अपने विधायकों पर कड़ी निगरानी रख रही। इनसब के बीच अब भारतीय जनता पार्टी अपने विधायकों को प्रशिक्षण शिविर के बहाने बोधगया भेज दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


शाह अपने विधायकों को वर्चुअल प्रशिक्षण देंगे
दरअसल, बिहार भाजपा की ओर से 10 और 11 फरवरी को बोधगया में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। 10 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह अपने विधायकों को वर्चुअल प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे। 12 फरवरी को विश्वास मत के दौरान भाजपा विधायक सीधे पटना जाएंगे। इस शिविर को भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश संगठन महामंत्री, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार के अलावे अन्य वरिष्ठ नेता का भी संबोधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायकों को एकजुट रखने की चर्चा है
वहीं गया की राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा विधायकों को एकजुट रखने की चर्चा है। हालांकि, जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी संतोष कुमार से पूछे जाने पर बताया कि बिहार भाजपा के सभी विधायकों और विधान पार्षदों के लिए 10 और 11 फरवरी यानी दो दिवसीय बोधगया के सांस्कृतिक केंद्र में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। उक्त शिविर में शामिल होने के लिए आज से ही विधायकों और विधान पार्षदों का गया आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा के कई विधायकों को गया सर्किट हाउस और बोधगया के होटलों में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed