{"_id":"5c54d204bdec22270f4fc6e4","slug":"bihar-bjp-leader-house-set-on-fire-car-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: भाजपा नेता के घर पर आग लगाई, कार जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: भाजपा नेता के घर पर आग लगाई, कार जली
Sat, 02 Feb 2019 04:41 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 02 Feb 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रताप रंजन के नवादा स्थित घर में अज्ञात लोगों ने आग लगाने की कोशिश की। वहीं घर के बाहर खड़ी उनकी कार को आग के हवाले कर दिया गया। घटना बृहस्पतिवार देर रात की बताई जा रही है। बृहस्पतिवार देर रात प्रताप रंजन अपने न्यू एरिया स्थित हनुमान नगर के आवास के बाहर जब टायर फटने की आवाज सुनकर बाहर आए तो उन्होंने देखा कि घर की खिड़कियों में टायर जलाकर आग लगा दी गई है। जैसे वह आगे बढ़े तो देखा कि उनकी कार को भी फूंक दिया गया है।
विज्ञापन
जब तक मोहल्ले वाले लोग कुछ समझ पाते तब तक उनका काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना की जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस देर रात पहुंचकर मामले की छानबीन की। छानबीन के दौरान दो मकान के बाद धमकी भरे पोस्टर भी चिपकाए गए। जिसमें माओवादियों के हवाले से उनको धमकी दी गई है।
विज्ञापन