फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Bike riding criminals looted seven lakhs from businessman in Vaishali, injured on protesting

Bihar: दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने चीनी व्यवसायी से सात लाख लुटे, विरोध करने पर पिस्टल से मारकर किया जख्मी

Mon, 26 Jun 2023 05:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 26 Jun 2023 05:17 PM IST
सार

बिहार में चीनी व्यवसायी से बाइक सवार लुटेरों ने 7 लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी को पिस्टल से हमला कर घायल भी कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar: Bike riding criminals looted seven lakhs from businessman in Vaishali, injured on protesting
लूट की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कढनिया गांव की है। पुलिस का कहना है कि रामेश्वर राय के पुत्र प्रवीण कुमार सात लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें पहले रोका और फिर हथियार के वट से सिर पर मारकर प्रवीण कुमार को घायल कर दिया और रुपया लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सुरभ सुमन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। साथ ही महुआ के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed