{"_id":"669ea45270b7c30c5d0f3e1c","slug":"bihar-bihar-police-engaged-after-retired-teacher-murdered-wife-cuts-into-pieces-with-sharp-weapon-in-araval-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पत्नी से हुआ विवाद तो सनकी पति ने धारदार हथियार से दर्जनों टुकड़े किये, वजह तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पत्नी से हुआ विवाद तो सनकी पति ने धारदार हथियार से दर्जनों टुकड़े किये, वजह तलाश रही पुलिस
Tue, 23 Jul 2024 10:06 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:06 AM IST
सार
Bihar : पति-पत्नी का रिश्ता बाकी सभी रिश्तों से अलग होता है। इसमें भरपूर प्यार भी होता है और कभी-कभी तकरार भी। लेकिन वैसा नहीं जैसा बिहार के एक गांव में हुआ। एक सेवानिवृत्त पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़ों में काट दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में एक सनकी सेवानिवृत शिक्षक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से कई टुकड़ों में काट कर उसकी हत्या कर दी। घटना अरवल जिले के महेंदिया थाना अंतर्गत जमुहारी गांव की है। आरोपी शिक्षक बीरबल प्रसाद मौके से फरार है।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर कई टुकड़ों में काटा
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड शिक्षक बीरबल प्रसाद का अपनी पत्नी से किसी मामले को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद की वजह से बीरबल प्रसाद ने अपनी पत्नी सुमंती सिन्हा की निर्मम हत्या कर दी। फिर शव को लापता करने के उद्देश्य से आरोपी ने और शव को दर्जनों टुकड़े में काट दिया। अब वह शव को खपाते लेकिन इससे पहले ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी रिटायर्ड शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से घटना में इस्तेमाल हुए धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड शिक्षक सनकी है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
घर में पड़ा था दर्जनों टुकड़ों में शव
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिनों से दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। आज जब घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे तभी सनकी बीरबल प्रसाद ने घर का दरवाजा बंद कर अपनी पत्नी सुमंती सिन्हा को दर्जनों टुकड़ों में काट डाला। जब घर के लोग वापस लौटे तो घर का नजारा देखकर दंग रह गये। तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फांसी की सजा की मांग
स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। पुलिस गिरफ्तार पति से भी पूछताछ कर रही है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि बंद घर से शव के एक दर्जन से ज्यादा टुकड़े मिले हैं। फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद गांव के लोग आरोपी शिक्षक के प्रति आक्रोशित हैं। गांव के लोग आरोपी शिक्षक के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।