फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Bhabi married nanad after love affair in samastipur bihar

Bihar: भाभी ने ननद संग रचाई शादी...पति को तनिक भी एतराज नहीं, बड़ी बहन बनी दोनों की दुश्मन

Sat, 18 Feb 2023 02:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 Feb 2023 02:13 PM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर जिले में भाभी को अपनी छोटी ननद से प्यार हो गया। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगीं। महिला का पति और उसके दो बच्चे भी साथ रहने लगे। इसी बीच बड़ी बहन पहुंची और जबरदस्ती छोटी बहन को ले गई।

विज्ञापन
Bihar Bhabi married nanad after love affair in samastipur bihar
भाभी ने ननद संग रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में भाभी और ननद के अजब प्यार की गजब कहानी देखने को मिली। मामला रोसरा थाना क्षेत्र के धारा गांव का है। यहां भाभी को अपनी छोटी ननद से प्यार हो गया, दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगीं। महिला का पति और उसके दो बच्चे भी साथ रहने लगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जाता है कि शुक्ला देवी का साल 2013 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ प्रमोद से शादी हुई थी। शादी के बाद प्रमोद और शुक्ला की जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी और दोनों से दो बच्चे भी हुए। इसी दौरान शुक्ला को अपनी ननद 18 साल की सोनी देवी से प्यार हो गया। शुक्ला ने पांच महीने पहले अपने ननद सोनी से शादी भी रचा ली और दोनों दंपती जीवन जीने लगे। शुक्ला को अपने ही ननद से शादी करने की जानकारी उसके पति प्रमोद को भी मिली, जिसके बाद दोनों की रजामंदी के कारण वह कुछ नहीं बोल सका। शुक्ला की उसकी ननद के साथ हुई शादी से उसके पति प्रमोद को कोई एतराज नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है शुक्ला के पति का....
प्रमोद का कहना है कि शुक्ला को जो अच्छा लगता है वह करे, उसके फैसले के साथ हम हमेशा हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उसकी बड़ी ननद उषा देवी 10-15 लोगों के साथ उसके घर पर पहुंचकर शुक्ला की पत्नी सोनी कुमारी को अपने साथ उठाकर ले गई, जिसके बाद शुक्ला ने अपनी बड़ी ननद उषा देवी पर अपनी पत्नी सोनी की अपहरण करने की शिकायत दर्ज कराने रोसरा थाना पहुंची। मामले में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने बताया कि शुक्ला नामक महिला ने थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी सोनी देवी के अपहरण हो जाने की बात कही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed