फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Begusarai: Two children died due to food poisoning, condition of five is critical

Bihar: फूड प्वाइजनिंग की वजह से दो बच्चों की मौत, पांच की हालत गंभीर; बेगूसराय का मामला

Sun, 12 Nov 2023 05:48 PM IST
स्वप्निल शशांक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Nov 2023 05:48 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, पकठौल गांव में शुक्रवार को बीजो तांती के बेटे का मुंडन संस्कार हुआ था। उसी का रात्रि में भोज किया गया और इसी भोज का खाना सत्तो तांती घर में आया, जहां सत्तो तांती के बच्चों ने उस खाना को खाया।

विज्ञापन
Bihar Begusarai: Two children died due to food poisoning, condition of five is critical
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में त्योहारी मौसम में एक बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां फूड प्वाइजनिंग की वजह से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई है। वहीं, पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल पंचायत की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पकठौल गांव में शुक्रवार को बीजो तांती के बेटे का मुंडन संस्कार हुआ था। उसी का रात्रि में भोज किया गया और इसी भोज का खाना सत्तो तांती घर में आया, जहां सत्तो तांती के बच्चों ने उस खाना को खाया। खाना खाने के बाद देर रात से ही राजू कुमार, आयुषी कुमारी, खुशबू कुमारी ,नैना कुमारी एवं अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। 
विज्ञापन


इन सभी का इलाज विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है। वहीं, गायत्री कुमारी की मौत हो चुकी है। हालांकि, पकठौल के मुखिया पंकज कुमार ने एक और बच्ची के मौत की जानकारी दी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed