फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Begusarai police and STF arrested a notorious criminal with reward of 50 thousand from Punjab

Bihar: बेगूसराय पुलिस और STF ने 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को पंजाब से किया गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2023 08:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 26 Feb 2023 08:48 PM IST
सार

बेगूसराय की पुलिस ने STF के सहयोग से आज 50 हजार के कुख्यात इनामी अपराधी पवन उर्फ बुग्गी ठाकुर को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। बुग्गी ठाकुर 2016 में अपराध जगत के अपने गुरु समेत छह हत्या सहित आठ मामलों में फरार चल रह रहा था।

विज्ञापन
Bihar: Begusarai police and STF arrested a notorious criminal with reward of 50 thousand from Punjab
पचास हजार का कुख्यात इनामी अपराधी पवन उर्फ बुग्गी ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय की पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से आज पचास हजार के कुख्यात इनामी अपराधी पवन उर्फ बुग्गी ठाकुर को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। बुग्गी ठाकुर 2016 में अपराध जगत के अपने गुरु समेत छह हत्या सहित आठ मामलों में फरार चल रह रहा था जिसपर प्रशासन ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि 2 फरवरी को नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत के मुखिया वीरेन्द्र शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में शूटर के तौर पर बुग्गी ठाकुर का नाम सामने आने के बाद 50 हजार के इनामी घोषित इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ एवं जिला पुलिस लगातार एक्शन मोड में काम कर रही थी।
विज्ञापन


मोबाइल सर्विलांस से हुई गिरफ्तारी 
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को मोबाइल सर्विलांस एवं अन्यत्र सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि बुग्गी ठाकुर पंजाब के मोहाली में रह रहा है। सूचना मिलते ही स्पेशल टीम को पंजाब भेजा गया। जहां देर रात उसे मोहाली जिला के सिटी खरार थाना क्षेत्र स्थित जीटीवी नगर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब हुआ मशहूर 
बेगूसराय के रहने वाले बुग्गी ठाकुर ने 9 जून 2016 को बाघा निवासी सुनील कुमार महतो उर्फ छोटे सरदार की फिल्मी स्टाइल में महमदपुर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि लोगों का कहना है कि छोटे सरदार ने ही अपराध जगत में बुग्गी ठाकुर की इंट्री कराई थी जो कुछ ही समय में चर्चित हो गया। इसके बाद सुपारी किलर बुग्गी ने महमदपुर के समीप एनएच के किनारे छोटे सरदार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।

रंगदारी नहीं देने पर की हत्या 
फरार चल रहे बुग्गी ठाकुर ने 2018 में रंगदारी नहीं देने के कारण पहाड़चक निवासी विजय साह की गोली मारकर हत्या कर दी। 25 अगस्त 2020 को बुग्गी ठाकुर ने बाघा में घर के सामने बैठे भूसा कारोबारी नीरज साह को गोलियों से भून दिया था।

एकसाथ दो लोगों को गोली से भूना 
इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस दिन-रात एक कर इस मोस्ट वांटेड सुपारी किलर को खोज ही रही थी। तभी इसी बीच 18 सितम्बर 2020 को इसने सरेआम हर-हर महादेव चौक के समीप पान दुकानदार विकास कुमार एवं रोशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।

मोबाइल नहीं रखने से बच जाती थी जान  
हत्या के बाद तीन दिनों तक शहर के अंदर रहने के बावजूद वो पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। बुग्गी की सबसे बड़ी खासियत है कि पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करता था। आपराधिक वारदात को अंजाम देकर वो बिहार से बाहर फरार हो जाता था।

सबसे पहले 5 हजार का रखा गया इनाम 
बुग्गी के बढ़ते आपराधिक कदम को रोकने के सब प्रयास असफल हो जाने के बाद अप्रैल 2022 में एसपी द्वारा इसपर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। इसके बावजूद सफलता नहीं मिलने पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने जून 2022 में इस मोस्ट वांटेड सुपारी किलर पर 50 हजार का इनाम घोषित किया। तभी से पुलिस मुख्यालय द्वारा फरारी लिस्ट में शामिल बुग्गी ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 

अपराधियों के इनपुट से हुई पहचान 
दो फरवरी 2023 को परना मुखिया वीरेन्द्र शर्मा की हत्या के बाद साजिशकर्ता एवं अपराधियों से मिले इनपुट पर शूटर के रूप में बुग्गी ठाकुर की पहचान हुई और तबसे जिला पुलिस एवं पुलिस की विशेष टीम लगातार इसके पीछे लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed