फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Bandh : Kanhaiya Kumar and Pappu Yadav were removed from Tejashwi Yadav's vehicle election commission

Bihar Bandh : तेजस्वी यादव की गाड़ी पर कन्हैया और पप्पू क्यों नहीं, लड़ाई मंच की नहीं कुर्सी की

Wed, 09 Jul 2025 08:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 09 Jul 2025 08:48 PM IST
सार

Bihar : आज विपक्ष ने बिहार बंद का आह्वान किया, लेकिन इस बिहार बंद के दौरान बिहार में चल रही एक अलग तरह की राजनीतिक तस्वीर देखने को मिली। इस तस्वीर में लालू प्रसाद यादव भले नहीं थे, लेकिन उनकी राजनीति अप्रत्यक्ष रूप से जरुर सब के सामने थी। 

विज्ञापन
Bihar Bandh : Kanhaiya Kumar and Pappu Yadav were removed from Tejashwi Yadav's vehicle election commission
गाड़ी पर चढ़ने और उतारने की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद कभी भी किसी दूसरे यादव को अपने समकक्ष या खुद से बड़ा होने नहीं देना चाहते हैं। यह आज बिहार बंद में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। बुधवार को बिहार बंद के दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को गाड़ी से उतार दिया गया। यह तस्वीर बताती है कि लालू प्रसाद यादव किस तरह की राजनीति करते हैं। अब यह तस्वीर भी वायरल है। 

विज्ञापन


 

Bihar Bandh : Kanhaiya Kumar and Pappu Yadav were removed from Tejashwi Yadav's vehicle election commission
पप्पू यादव और लालू प्रसाद यादव के साथ तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
पप्पू यादव को नहीं मिला था आशीर्वाद 
याद कीजिए पप्पू यादव जब कांग्रेस में शामिल होने जा रहे थे, तब उससे एक दिन पहले वह लालू प्रसाद यादव से जाकर मिले थे। पप्पू यादव ने उस समय मीडिया में यह कहा था कि लालू प्रसाद हमारे गार्जियन हैं और मैं उनसे आशीर्वाद लेने गया था। यह सच है कि पप्पू यादव का लालू प्रसाद यादव से मिलने के पीछे का कारण यही था कि वह उनसे आशीर्वाद लेना चाहते थे। एक तरह से वह एक समझौता करना चाहते थे कि राष्ट्रीय जनता दल उन्हें कांग्रेस में शामिल होने में परेशान ना करे लेकिन वह आशीर्वाद पप्पू यादव को लालू प्रसाद यादव से नहीं मिला।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: राहुल गांधी बोले- चुनाव आयोग बिहार में हमारे वोटरों की चोरी कर रहा, यही महाराष्ट्र में किया था

लोक सभा चुनाव में राजद ने खड़ा किया था अपना उम्मीदवार 
अब आप वह दिन भी याद कीजिए बाद लोकसभा चुनाव का समय था और कन्हैया कुमार लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बेगूसराय में कम्युनिस्ट पार्टी से उम्मीदवार बने थे। उस समय राष्ट्रीय जनता दल ने बेगूसराय से तनवीर हसन को अपना उम्मीदवार बनाकर खड़ा कर दिया था। नतीजतन कन्हैया कुमार ना घर के रहे न घाट के। बेगूसराय से एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह भारी बहुमत से जीत गये, जबकि कन्हैया कुमार को जीताने के लिए देशभर के नेता और क्रांतिकारी बेगूसराय में जुटे थे और सब ने मिलकर उनका पुरजोर प्रचार-प्रसार किया था। उस समय कन्हैया कुमार की हार राष्ट्रीय जनता दल के कारण ही हुई थी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : नीतीश कुमार मधेपुरा के मतदाता! बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के फोटो वाला वोटर आईडी देखें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Bandh : Kanhaiya Kumar and Pappu Yadav were removed from Tejashwi Yadav's vehicle election commission
राहुल गाँधी के साथ कन्हैया कुमार पलायन यात्रा में - फोटो : अमर उजाला

कन्हैया कुमार की यात्रा अचानक हो गई बंद 
अब वह दिन भी याद कर लीजिए जब कन्हैया कुमार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में यात्रा पर निकले थे। उस समय यह चर्चा तेज हो गई कि बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। इस चर्चा के तेज होते ही कन्हैया कुमार की यात्रा को अचानक स्थगित करवा कर को उन्हें वापस दिल्ली बुलवा लिया गया। मुख्यमंत्री फेस को लेकर यह चर्चा खूब होने लगी थी कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? क्या कन्हैया कुमार फिर वापस बिहार आ सकते हैं? इस चर्चा के तेज होते ही अचानक अचानक कन्हैया कुमार की बिहार यात्रा को ठंढ़े बसते में डाल दिया गया, जबकि उसी यात्रा में राहुल गांधी खुद शामिल भी हुए   थे। राजनीतिक जानकारी का स्पष्ट रूप से कहना है कि जब-जब महागठबंधन में सीएम फेस की बात होती है तब-तब तेजस्वी यादव यादव अकेले रहें, इस बात की पूरी कोशिश की जाती है।

विज्ञापन

Bihar Bandh : Kanhaiya Kumar and Pappu Yadav were removed from Tejashwi Yadav's vehicle election commission
गाड़ी पर सवार नेता - फोटो : अमर उजाला

कन्हैया और पप्पू यादव इस वजह से गाड़ी पर नहीं दिखे 
अब आज की बात करते हैं जब बुधवार की सुबह बिहार बंद का आंदोलन शुरू हुआ तब सिर्फ तेजस्वी यादव का ही चेहरा सामने रहे इसके लिए उस खास गाड़ी, जिस पर तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य सहित कुछ नेता सवार हुए, उस गाड़ी पर से पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को उतार दिया गया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि  पप्पू यादव के खुद का अपना जनाधार है। पप्पू यादव जब भी अपना जनाधार बनाते हैं, उस स्थिति में लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव के लिए पप्पू यादव को रोकने की पुरजोर कोशिश करते हैं। याद कीजिये वह समय जब लोक सब हा चुनाव में पप्पू यादव को कांग्रेस ने पप्पू यादव को पूर्णिया से टिकट नहीं दिया, तब लालू प्रसाद यादव ने पप्पू यादव को रोकने के लिए बीमा भारती को अपना उम्मीदवार बनाकर पप्पू यादव का प्रतिद्वंदी बना दिया। लेकिन पप्पू यादव का अपना जनादेश होने के कारण वह लोक सभा चुनाव में सबको पछ्दते हुए आगे निकल गये।

Bihar Bandh : Kanhaiya Kumar and Pappu Yadav were removed from Tejashwi Yadav's vehicle election commission
बिहार बंद की भीड़ में राहुल गाँधी - फोटो : अमर उजाला

जानिए क्या है वजह 
 इस संबंध में चाणक्य इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलीटिकल राइट्स एंड रिसर्च के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा बताते हैं कि आज गाड़ी पर पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को इस वजह से नहीं चढ़ाया गया क्यों कि आज के बिहार बंद कार्यक्रम में तेजस्वी यादव का चेहरा सबसे आगे रह सके। इस महफिल को कन्हैया कुमार और पप्पू यादव ना लूट लें, इसलिए कन्हैया कुमार और पप्पू यादव के लिए स्पष्ट आदेश था कि बाकी लोग गाड़ी पर सवार हों, लेकिन पप्पू यादव और कन्हैया कुमार गाड़ी पर सवार ना हो सके। यह आज साफ दिख रहा था क्योंकि न तो पप्पू यादव आज के लिए कोई नया चेहरा हैं और न कन्हैया कुमार नया चेहरा हैं। इन दोनों को गाड़ी पर चढ़ने से रोका जाना यह साफ तौर पर दिख रहा था कि बिहार की इस राजनीति में तेजस्वी यादव अकेला चेहरा रह सकें, इसका पूरा ख्याल रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed