फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly: Tejashwi said -till the killers of democracy are not acted on, the opposition will boycott the session

बिहार विधानसभा: तेजस्वी बोले-जब तक लोकतंत्र के हत्यारों पर नहीं होगी कार्रवाई, सत्र का बहिष्कार करेगा विपक्ष

Tue, 27 Jul 2021 04:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 27 Jul 2021 04:42 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने 23 मार्च के दिन सदन में कथित मारपीट को लेकर स्पीकर से चर्चा कराने का अनुरोध किया, जिसे नामंजूर कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
Bihar Assembly: Tejashwi said -till the killers of democracy are not acted on, the opposition will boycott the session
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव - फोटो : ani

विस्तार

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि सभी विपक्षी दल लोकतंत्र के हत्यारों पर कार्रवाई नहीं होने तक सत्र का बहिष्कार करेंगे। 

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों ने मंगलवार को स्पीकर से मुलाकात कर 23 मार्च के काले दिन (विपक्षी विधायकों के साथ सदन में कथित तौर पर मारपीट) पर चर्चा कराने का अनुरोध किया, लेकिन हमें अपना प्रस्ताव रखने की अनुमति नहीं दी गई। यादव ने कहा कि मुझे संदेह है कि स्पीकर नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री) की कठपुतली हैं।
विज्ञापन

 

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, हमने तय किया है कि जब तक लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, सभी विपक्षी दल विधानसभा के पूरे सत्र का बहिष्कार करेंगे। हम तभी सदन मे जाएंगे, जब हमें बहस करने की इजाजत होगी।

इससे एक दिन पहले सोमवार को तेजस्वी यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्र के पहले दिन ही बजट सत्र के दौरान विधायकों की पिटाई के मामले में कार्रवाई नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण देना चाहिए।


उन्होंने आरोप लगाया था कि विधानसभा में विधायकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर ही पीटा गया था। इस मामले में केवल दो सिपाहियों को निलंबित कर केवल  औपचारिकता की गई है।

तेजस्वी ने महंगाई, बेरोजगारी, जातिगत जनगणना आदि जैसे मुद्दों को लेकर कहा कि नीतीश कुमार को सदन में सभी बातों का जवाब देना होगा। वहीं इसके जवाब में एनडीए ने भी कहा कि वह विपक्ष के आरोपों का जवाब सदन में देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed