फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Election 2020 Live Updates: पहले चरण का मतदान खत्म, 71 सीटों पर हुई 53.46 फीसदी वोटिंग

Wed, 28 Oct 2020 06:59 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Oct 2020 06:59 PM IST
खास बातें

Bihar Assembly Election First Phase Live Updates: कोरोना काल में बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। पहले चरण के 71 सीटों पर शाम सात बजे तक 53.46 फीसदी वोटिंग हुई। पहले चरण में कुल 1066 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। मतदान को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर मास्क और सैनिटाइजर आदि का प्रबंध किया गया था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक 52.24 फीसदी मतदान हुआ था। जानिए हर अपडेट-

विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020 Voting Live Updates: Bihar Vidhan Sabha Election Chunav Latest News Updates in Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 लाइव वोटिंग अपडेट - फोटो : @CEOBihar

लाइव अपडेट

10:08 PM, 28-Oct-2020

कोरोना दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए 93 मामले दर्ज किए गए

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा, बिहार चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 52.24 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 2015 में, विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 54.94 फीसदी मतदान हुआ था और लोकसभा चुनाव में 53.54 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, बिहार के एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा कि आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में कोरोना दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए 93 मामले दर्ज किए गए हैं।

06:56 PM, 28-Oct-2020

पहले चरण में 71 सीटों पर शाम सात बजे तक 53.46 फीसदी वोटिंग हुई

कोरोना काल में बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। पहले चरण के 71 सीटों पर शाम सात बजे तक 53.46 फीसदी वोटिंग हुई। पहले चरण में कुल 1066 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
विज्ञापन
06:15 PM, 28-Oct-2020

56 से 58 फीसदी तक कुल मतदान होने की संभावना- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

वहीं, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बिहार चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 51.68 फीसदी मतदान हुआ है। 56 से 58 फीसदी तक कुल मतदान होने की संभावना है। ये इस बात का संकेत है कि बिहार की जनता शांति, विकास और स्थायित्व चाहती है।
05:52 PM, 28-Oct-2020
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक 52.24 फीसदी मतदान हुआ।

05:25 PM, 28-Oct-2020

हां, हम झूठ बोलना नहीं जानते, ना कभी सीखेंगे- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हम सरकार चलाना जानते हैं, आपके मन की बात जानते हैं, हां, हम झूठ बोलना नहीं जानते, ना कभी सीखेंगे! बदलाव की राह पर बिहार की जनता के जबरदस्त जोश को सलाम!
 
04:30 PM, 28-Oct-2020

मुंगेर की घटना की उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच हो

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुंगेर की घटना की उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की है। बता दें कि यहां देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और सुरक्षाकर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:02 PM, 28-Oct-2020

तीन बजे तक 46.29 फीसदी मतदान हुआ

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तीन बजे तक 46.29 फीसदी मतदान हुआ। 
   
03:45 PM, 28-Oct-2020

25 साल में बिहार की स्थिति क्या थी

1980 से 2005 तक 25 साल में बिहार की स्थिति क्या थी और 2005 से 2020 के बीच कहां पहुंची है, फर्क साफ है। बिहार उसी को वोट देगा जिसने बिहार को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
 
03:35 PM, 28-Oct-2020

15 साल पहले कांग्रेस और राजद की सरकार ने अराजकता और जंगलराज में बदलने का काम किया था

बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक रैली को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा, जिस धरती ने पाटलिपुत्र, वैशाली जैसा साम्राज्य दिया हो, दुनिया के अंदर भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत करने वाली बिहार की धरती को 15 साल पहले कांग्रेस और राजद की सरकार ने अराजकता और जंगलराज में बदलने का काम किया था।
 

जिस धरती ने पाटलिपुत्र, वैशाली जैसा साम्राज्य दिया हो, दुनिया के अंदर भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत करने वाली बिहार की धरती को 15 साल पहले कांग्रेस और राजद की सरकार ने अराजकता और जंगलराज में बदलने का काम किया था: पश्चिमी चंपारण, बिहार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/GBsfJhTqgs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2020
03:14 PM, 28-Oct-2020

भाजपा ने राहुल के ट्वीट पर चुनाव आयोग में दर्ज करवाई शिकायत

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ उनके ट्वीट को लेकर आज चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। भाजपा का आरोप है कि उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए मतदाताओं को महागठबंधन को वोट करने के लिए कहा है और यह आचार संहिता का उल्लंघन है। 
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed