{"_id":"5f7e3e65b36998011d55b19a","slug":"bihar-assembly-election-2020-jmm-fielded-four-candidates-after-squabble-with-rjd","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव 2020 : राजद से तकरार के बाद झामुमो ने उतारे चार उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव 2020 : राजद से तकरार के बाद झामुमो ने उतारे चार उम्मीदवार
Thu, 08 Oct 2020 03:47 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 08 Oct 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
झारखंड मुक्ति मोर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में राजद से तकरार के बाद झामुमो ने महागठबंधन को झटका देते हुए पहले चरण के लिए अपने चार उम्मीदवार उतार दिए हैं। राजद ने महागठबंधन में झामुमो को अपने हिस्से में से सीटें देने का भरोसा दिया था। झामुमो 7 सीटों पर दावा कर रहा था।
विज्ञापन
इनमें पहले चरण की चार सीटें हैं। अंतिम समय में राजद ने पहले चरण के लिए झामुमो को महज एक सीट देने की बात कही। इससे नाराज झामुमो ने न केवल राजद को खरी-खोटी सुनाई, बल्कि अपने चार उम्मीदवारों को चुनाव निशान भी थमा दिया। झामुमो ने झाझा, कटोरिया, चकाई, मनिहारी सीट पर उम्मीदवार तय कर दिए।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि झामुमो के साथ राजद की तकरार से लालू प्रसाद की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव फिलहाल रिम्स निदेशक के केली बंगले में हैं। जेल मैन्युअल की धज्जियां उड़ाते लालू झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आतिथ्य को कितना महत्व देते हैं उसका खुलासा झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने किया।
विज्ञापन
सुप्रियो ने कहा कि राजद के एकमात्र विधायक को मंत्री बनाने और लालू प्रसाद को राजसी सुख सुविधा उपलब्ध कराने के बावजूद झामुमो के हिस्से गठबंधन की एक भी सीट नहीं आई। झामुमो ने इसे राजद की सियासी मक्कारी करार दिया।