फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar assembly election 2015, mahagathbandhan declared seats

टिकट बांटने में महागठबंधन ने यादवों पर लगाया दांव

Wed, 23 Sep 2015 04:34 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
bihar assembly election 2015, mahagathbandhan declared seats

बिहार चुनावों के लिए जेडीयू-राजद-कांग्रेस के महागठबंधन ने 242 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एक सीट की घोषणा बाद में की जाएगी। पटना में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों के साथ संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की।

विज्ञापन


नीतीश ने बताया कि महागठबंधन में उम्मीदवारों को टिकट देते समय सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। जिसमें ओबीसी के 55 फीसदी, एससी एसटी के 16, सामान्य जाति को 14 फीसदी और मुस्लिम उम्मीदवारों को 14 फीसदी टिकट दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन आगामी चुनावों में जीत दर्ज कर अपनी सरकार बनाएगा। लगे हाथ उन्होंने विरोधी एनडीए के घटक दलों पर भी निशाना साध दिया। कहा गठबंधन के सभी दल भाजपा के सामने नतमस्तक हो गए हैं। वहीं आरक्षण के मुद्दे पर सरसंघ चालक मोहन भागवत के बहाने भाजपा की भी आलोचना कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा भाजपा जिस तरह संघ के सामने घुटने टेक रही है उससे देश के लिए खतरनाक स्थिति हो सकती है। संघ प्रमुख द्वारा आरक्षण मुद्दे पर पांचजन्य में दिए इंटरव्यू को पढ़ते हुए नीतीश ने कहा कि जिस तरह से आरक्षण को खत्म करने के लिए भागवत विचार रख रहे हैं वो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

महागठबंधन में 64 यादवों को दिया गया टिकट

bihar assembly election 2015, mahagathbandhan declared seats

वहीं महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सबसे बड़ा दांव चला है राजद सुप्रीमो लालू यादव ने जिन्होंने अपने हिस्से की 102 सीटों में से 48 पर यादव उम्‍मीदवारों को उतार कर बिहार की इस बड़ी आबादी को गोलबंद करने की कवायद शुरू कर दी है। लालू ने अपने दोनों बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप को भी चुनावी मैदान में उतार कर अपनी राजनीतिक विरासत उन्हें सौंपने की तैयारी कर ली है।

दूसरी ओर जातिगत चक्रव्यहू को भेदने के लिए नीतीश ने भी थोक के भाव कुशवाहा दावेदारों को टिकट दिया है। चुनाव वितरण के दौरान उन्होंने लव-कुश समीकरणों का पूरा ख्याल रखा है।

हालांकि यादवों को टिकट देने में उन्होंने भी पूरी दरियादिली दिखाई है नीतीश ने कुल 14 यादव उम्‍मीदवारों को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने अपने हिस्से की 41 सीटों में से 2 यादवों को टिकट दिया है।

लालू के दोनों बेटे भी उतरेंगे चुनावी मैदान में

bihar assembly election 2015, mahagathbandhan declared seats

आज जारी हुई लिस्ट में लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी को अपनी परंपरागत सीट राघोपुर से और तेज प्रताप को महुआ से टिकट दिया है।

तीनों पार्टियों द्वारा जारी की गई ‌लिस्ट को देखकर एक बात का साफ अंदाजा लग सकता है कि महागठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार बेशक बिहार में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात करते हों लेकिन दांव एक बार फिर जातिगत समीकरणों पर ही लगाया गया है।

थोक के भाव यादवों को टिकट दिया जाना इस बात का ही संकेत है। यही कारण है कि बिहार में भाजपा का परंपरागत वोट बैंक माने जाने वाले भूमिहारों को लालू यादव ने कोई टिकट नहीं दिया तो नीतीश और कांग्रेस ने भी नाममात्र के भूमिहारों को टिकट दिया है। वहीं इस सूची में कई मंत्रियों और वर्तमान विधायकों की भी छुट्टी कर दी गई है।

क्लिक करके पढ़ें पूरी लिस्ट

bihar assembly election 2015, mahagathbandhan declared seats
नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पूरी लिस्ट शेयर कीmahagathbandhan candidate listmahagathbandhan candidate list


mahagathbandhan candidate listmahagathbandhan candidate list

जानिए किसे मिला टिकट, किसका कटा पत्ता

bihar assembly election 2015, mahagathbandhan declared seats
mahagathbandhan candidate listmahagathbandhan candidate listmahagathbandhan candidate listmahagathbandhan candidate listmahagathbandhan candidate list
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed