फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar assembly election 2015, BJP taken care of all in first list

लालू-नीतीश को मात दे पाएगी भाजपा की ये 'सोशल इंजीनियरिंग'?

Thu, 17 Sep 2015 06:26 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
bihar assembly election 2015, BJP taken care of all in first list

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने बेशक सीटों के बंटवारे का फैसला सबसे अंत में लिया हो लेकिन उम्मीदवारों की सूची जारी करने में उसने बाकी पार्टियों को मात दे दी। मंगलवार को उसने 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर सबको भौंचक्का कर दिया।

विज्ञापन


पहली नजर में भाजपा की यह पहली सूची बेशक सामान्य सी दिखाई दे लेकिन इसके बहाने उसने बिहार चुनाव में अलग तरह की सोशल इंजीनियरिंग की झलक दे दी है जिसके सहारे वह बिहार फतह की जद्दोजहद में लगी है।
विज्ञापन


भाजपा ने 43 उम्मीदवारों की सूची में सभी तबकों के अलावा जातिगत दावपेंच में उलझी बिहार की राजनीति को साधने का प्रयास किया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 43 उम्मीदवारों में 17 अलग-अलग जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, तो कुल टिकटों में से 50 फीसदी युवाओं और महिलाओं को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यादवों का भी रखा पूरा ख्याल

bihar assembly election 2015, BJP taken care of all in first list

भाजपा की पहली सूची में बिहार की राजनीति में जातिगत रूप से सबसे ज्यादा दखल रखने वाले यादवों का पूरा ख्याल रखा गया है। यही कारण है कि 43 में से सबसे ज्यादा पांच यादव उम्‍मीदवारों को टिकट दिया गया है।

माना जा रहा है कि आगे आने वाली सूचियों में यादव उम्‍मीदवारों की संख्या और बढ़ सकती है। इसके अलावा इस लिस्ट में ब्राह्मण और वैश्यों का भी पूरा ख्याल रखा गया है। वहीं दलित और अन्य ओबीसी जातियों के उम्‍मीदवारों को भी बराबर मात्रा में टिकट दिए गए हैं।

भाजपा की मंशा टिकट वितरण के बहाने हर किसी तबके को खुश रखने की है। जिससे वह सभी बिरादरियों के वोटों में सेंध लगा सके। बिहार चुनावों में भाजपा की यह अलग तरह की सोशल इंजीनियरिंग है जिसमें अगर वह सफल रहती है तो पूरी संभावना है इसका उपयोग वह डेढ़ साल बाद होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भी कर सकती है।

नीतीश-लालू के मात देने की तैयारी

bihar assembly election 2015, BJP taken care of all in first list

हर राज्य के लिए नई रणनीति के साथ उतरने वाली भाजपा बिहार चुनावों में बिल्कुल नए कलेवर के साथ मैदान में है। अपनी इस नई सोशल इंजीनियरिंग से भाजपा की मंशा मंडल के हीरो लालू यादव और ओबीसी बिरादरियों पर खासा प्रभाव रखने वाले नीतीश कुमार की काट करने की है।

यादव बिरादरियों के साथ अन्‍य ओबीसी बिरादरियों पर खासा प्रभाव रखने वाले लालू यादव और ओबीसी के साथ दलित बिरादरियों में गहरी पैंठ रखने वाले नीतीश कुमार का मुख्य अस्‍त्र बिहार की ये जातियां ही हैं जो उसका पुख्ता वोट बैंक मानी जाती हैं।

भाजपा की मंशा इसी वोट बैंक में सेंध लगाने की है जिससे वह महागठबंधन का किला ध्वस्त कर सके। ऐसे में अगर भाजपा की यह रणनीति सफल रही तो इसका असर उत्तर प्रदेश चुनावों में भी दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed