{"_id":"5da87b5c8ebc3e93c02b198b","slug":"bihar-an-advocate-filed-a-complaint-against-c-m-nitish-kumar-and-over-patna-floods-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बाढ़ को लेकर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी के खिलाफ हाईकोर्ट में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बाढ़ को लेकर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी के खिलाफ हाईकोर्ट में शिकायत
Thu, 17 Oct 2019 08:01 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 17 Oct 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar and sushil modi
बिहार में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात को लेकर पटना हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के समक्ष दाखिल की गई इस शिकायत में आठ अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
Patna: An advocate at Bihar High Court has filed a complaint with Chief Judicial Magistrate against Bihar Chief Minister Nitish Kumar, Deputy Chief Minister Sushil Modi and 8 others on Patna floods issue. (File pics) pic.twitter.com/234jjyFIZe
— ANI (@ANI) October 17, 2019विज्ञापन
मालूम हो कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में बिहार में भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई थी। 27 से 30 सितंबर तक हुई मूसलाधार बारिश से 15 जिलों में बाढ़ की स्थिति हो गई थी। पटना में पंप मंगवाकर कई इलाकों से पानी निकाला गया।
विज्ञापन
सरकार के प्रयासों के बावजूद बारिश के बाद पैदा हुए बाढ़ के हालात से लोग अबतक पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। गंदे पानी के जमाव के बीच डेंगू जैसी बीमारी फैलने लगी और लोग हताहत भी हुए।
वहीं दूसरी ओर इस हालात की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक की। हालात के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए उन्होंने इंजीनियरों और अन्य कर्मियों पर कार्रवाई के अलावा कई आईएएस अधिकारियों को भी इधर से उधर कर दिया।