फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Airtel 5G launch in 14 cities simultaneously, this time small cities of bihar covered… know about your

Bihar : एक साथ 14 शहरों में Airtel 5G लांच, इस बार छोटे शहर भी सूची में...जानें आपका शहर है या नहीं

Mon, 06 Mar 2023 01:00 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 06 Mar 2023 01:00 PM IST
सार

Airtel 5G in Bihar : एयरटेल ने सोमवार को देशभर में एक साथ 125 शहरों में 5जी लांच की घोषणा की। इसमें बिहार के 14 शहरी क्षेत्र हैं। 14 शहरी क्षेत्रों में इससे पहले एयरटेल ने 5जी सेवा शुरू कर दी थी। जानिए अब और कहां मिलेगी यह सेवा...

विज्ञापन
Bihar: Airtel 5G launch in 14 cities simultaneously, this time small cities of bihar covered… know about your
5G - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरटेल ने सोमवार को देशभर में एक साथ 125 शहरों में 5जी लांच की घोषणा की। इसमें बिहार के 14 शहरी क्षेत्र हैं। राजधानी पटना समेत 14 शहरी क्षेत्रों मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बोधगया, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, गोपालगंज, बाढ़, बिहारशरीफ, बिहटा, नवादा और सोनपुर में पहले ही सेवा शुरू थी। सोमवार को एयरटेल ने पटना जिले फतुहा के अलावा अररिया, जहानाबाद, फारबिसगंज, मोतिहारी, सीवान, सहरसा, मधेपुरा, लखीसराय, सुल्तानगंज, जमुई, गया, खगड़िया, बेतिया में भी अल्ट्राफास्ट एयरटेल 5जी प्लस सेवा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुपरफास्ट एक्सेस का किया गया दावा
एयरटेल 5जी प्लस हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटो को तुरंत अपलोड करने व अन्य सुविधाएं के लिए सुपरफास्ट एक्सेस प्रदान करेगा। भारती एयरटेल के सीटीओ रणदीप सेखों ने कहा कि एयरटेल अपने ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता का नेटवर्क देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसी के मद्देनजर बिहार के 14 नए शहरों समेत देश के 125 नए शहरों में 5जी की शुरुआत की गई है। एयरटेल ने अक्टूबर 2022 में देश में सबसे पहले 5जी सेवा शुरू की।
विज्ञापन


अबतक इन शहरों में शुरू हुआ JIO 5G
जिओ 5G की सेवा 28 फरवरी को आरा, बेगूसराय, बिहारशरीफ, दरभंगा और पूर्णिया में शुरू कर दी गई थी। इससे पहले JIO ने 21 फरवरी को भागलपुर और कटिहार में 5G की सेवा शुरू की थी। जियो ने इससे पहले 14 जनवरी को पहली बार पटना और मुजफ्फरपुर में यह सेवा शुरू की और फिर 31 जनवरी को बोधगया 5G सेवा शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed