फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Air hostess reached the groom's house with the procession, people were stunned to see the bride riding a mare in Gaya, danced fiercely

बिहार : बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची एयर होस्टेस, गया में घोड़ी पर सवार दुल्हन को देख दंग रह गए लोग, किया जमकर डांस 

Wed, 15 Dec 2021 03:34 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 15 Dec 2021 03:34 AM IST
सार

बिहार के गया जिले में एक अनोखी शादी हुई, जिसमें पूरी शानो-शौकत के साथ दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। सभी लोग एकटक बारात और दुल्हन को निहारने लगे। वहां से घोड़ी पर सवार होकर आगे-आगे चली और पीछे से दूल्हा कार में सवार होकर विवाह मंडप तक पहुंचा। दुल्हन इंडिगो एयर लाइंस की सीनियर एयर होस्टेस है तो दूल्हा कोलकाता में बड़ा बिजनेसमैन।

विज्ञापन
Bihar: Air hostess reached the groom's house with the procession, people were stunned to see the bride riding a mare in Gaya, danced fiercely
बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन - फोटो : Video Grab

विस्तार

बिहार के गया जिले में एक अनोखी शादी हुई, जिसमें पूरी शानो-शौकत के साथ दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। आमतौर पर ऐसा होता है कि दूल्हा ही दुल्हन को लेने के लिए बारात लेकर धूम-धाम के साथ उसके घर जाता है। गया शहर में मंगलवार की शाम एक ऐसी बारात निकली, जिसे देख सभी लोग दंग रह गए। वे एकटक बारात और दुल्हन को निहारने लगे।

विज्ञापन


ऐसा होता भी क्यों न। बारात का जलवा ही कुछ नायाब और अलग जो था। इस बारात में दूल्हा नहीं, बल्कि दुल्हन ही घोड़ी पर सवार होकर पूरे जोश और बैंड-बाजे के साथ निकल पड़ी थी। वहां से घोड़ी पर सवार होकर आगे-आगे चली और पीछे से दूल्हा कार में सवार होकर विवाह मंडप तक पहुंचा। दुल्हन इंडिगो एयर लाइंस की सीनियर एयर होस्टेस है तो दूल्हा कोलकाता में बड़ा बिजनेसमैन। खास बात यह भी कि दुल्हन ने इस मौके पर जमकर डांस किया और लड़कों के अंदाज में सिटी भी बजाई।
विज्ञापन


सिजुआर स्टेट में हो रही है यह अनोखी शादी
दरअसल, गया के चांद चौरा इलाके की रहने वाली अनुष्का गुहा की शादी कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से हो रही है। शादी के सभी विधि-विधान सिजुआर स्टेट की धर्मशाला में हो रहे हैं। शाम ढलते ही सिजुआर स्टेट भवन से कुछ दूरी पर दुल्हन को घोड़ी पर बिठाया गया और वो बारात बैंड-बाजे के साथ निकल गई। करीब आधा किलोमीटर की दूरी तय करते हुए एक होटल के पास पहुंची। वहां लड़की पक्ष का लड़का पक्ष की ओर से खुशी के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुष्का बचपन से कहती थी- हम बारात लेकर लड़के के घर जाएंगे
दुल्हन की मां सुष्मिता बोस शहर के बड़े निजी स्कूल नाजरेथ एकेडमी की म्यूजिक टीचर हैं। उन्होंने कहा कि अनुष्का बचपन से कहती थी कि आखिर क्यों लड़का ही बारात लेकर  लड़की के घर जाता है। लड़की बारात लेकर क्यों नहीं जाती है। उसके इस सवाल का हम जवाब देते थे, लेकिन वह संतुष्ट नहीं होती थी। कहती थी कि जब मेरी शादी होगी तो हम बारात लेकर लड़के के घर जाएंगे।


वहीं लड़के के पिता ने कहा कि समानता और हकदारी की बात जब होती है, तो लड़की को भी बारात लेकर जाने की छूट दी जानी चाहिए। हमने अपनी बहू को यह दिया और बहू बारात लेकर पहुंची। उसके बाद सभी ने खुशी-खुशी बारात का स्वागत भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed