फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: After statement on Ramcharitmanas, Education Minister said - will not give Eklavya thumb, will take it

Bihar : रामचरितमानस पर विवादित बयान वाले शिक्षा मंत्री अब बोले- अब हम एकलव्य अंगूठा देंगे नहीं, लेंगे

Sat, 18 Feb 2023 03:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 18 Feb 2023 03:46 PM IST
सार

विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने एक बार फिर से एक विवादित बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि हमलोग उस एकलव्य के पुत्र हैं, जो अब अंगूठा देते नहीं लेते हैं। 

विज्ञापन
Bihar: After statement on Ramcharitmanas, Education Minister said - will not give Eklavya thumb, will take it
शिक्षा मंत्री डॉ चंद्बोरशेखर बोले- अब हम एकलव्य अंगूठा देंगे नहीं, लेंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने एक बार फिर से एक विवादित बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि हम लोग उस एकलव्य के पुत्र हैं, जो अब अंगूठा देते नहीं लेते हैं। हम कुर्बानी देने वाले नहीं बल्कि लेने वाले हैं। उन्होंने भाजपा को इशारा करते हुए कहा कि जिसका देश की आजादी में कोई योगदान नहीं, वैसे लोग आज देश में हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि कार्यक्रम में दिया बयान 
दरअसल पटना के बापू सभागार में कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि का आयोजन किया गया था जिसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ साथ राजद के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मैं पिछड़ों और दलितों के लिए हमेशा बोलता रहूंगा। मेरा एक बयान आज देश में चर्चा का विषय बन गया है। अभी दो शब्द कहा है, और दो शब्द कहना बाकी है। आने वाले दिनों में अभी और बातें कहूंगा।
विज्ञापन

बाहर निकलते ही गृहमंत्री पर हुए हमलावर 

बिहार के शिक्षा मंत्री जब कार्यक्रम से बाहर निकले तब फिर उन्होंने गृहमंत्री पर वार किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह पाखण्डबाज, षडयंत्रकारी, किसानों  को लूटने वाले, सरहद को घायल करने वाले और सामाजिक न्याय को कमजोर करने वाले तत्व के रूप में आते हैं। वे बिहार आयेंगे तो मुंह की खायेंगे, सात समंदर पार जायेंगे। अंत में उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बहुत गालियां सुन ली लेकिन उनका संतान अब गाली नही सुनेगा, जबाब देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed