फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: After joy firing in Begusarai ke Chhaura song now now four children injured in firing in Mundan-Janeu

Bihar : बेगूसराय के छौरा...पर कट्टा लहराने वाले नहीं गिरफ्त में, अब मुंडन-जनेऊ में फायरिंग से चार बच्चे घायल

Fri, 27 Jan 2023 12:23 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 27 Jan 2023 12:23 PM IST
सार

Begusasari Harsh Firing : बेगूसराय के छौरा...स्थानीय बोली में गाए इस गीत पर झूमते लड़कों का एक फंक्शन का वीडियो वायरल होने पर अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब मुंडन-जनेऊ संस्कार के दौरान फायरिंग में चार बच्चे घायल हो गए। एक गंभीर है। 

विज्ञापन
Bihar: After joy firing in Begusarai ke Chhaura song now now four children injured in firing in Mundan-Janeu
बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती नंदलाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक कट्टा और एक-दूसरे के हाथ से लेकर इसे लहराने वाले कई। बेगूसराय के छौरा...स्थानीय बोली में गाए इस गीत पर झूमते लड़कों का एक फंक्शन का वीडियो वायरल होने पर गणतंत्र दिवस से पहले एसपी योगेंद्र कुमार ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया था। वह तो गिरफ्तार नहीं हुए। अब बेगूसराय में ही एक नया मामला सामने आया है, जहां मुंडन-जनेऊ संस्कार के दौरान फायरिंग में चार बच्चे छर्रे से घायल हो गए। एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। ताजा मामला गुरुवार रात का है और इस केस में भी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।

विज्ञापन


एक बच्चा सदर अस्पताल रेफर
बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा में मुंडन-जनेऊ संस्कार में चल रहे नाच कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में चार बच्चे घायल हुए। तीन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज देकर छोड़ दिया गया, जबकि घायल एक बच्चे नंदलाल को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया। सदर अस्पताल में नंदलाल की मां रीना देवी ने बताया है कि घटना के बाद नावकोठी थाने की पुलिस एवं वरीय पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी पुलिस भी नहीं बता पा रही है। दरअसल, प्रशासन के लाख दावों के बावजूद बेगूसराय में हथियार लहराने एवं हर्ष फायरिंग का मामला शांत नहीं हो रहा है और लगातार लोग शादी या त्योहारों में हथियार लहराते देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

Bihar: After joy firing in Begusarai ke Chhaura song now now four children injured in firing in Mundan-Janeu
हर्ष फायरिंग का पहले वायरल हुआ वीडियो। इसमें अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है। - फोटो : अमर उजाला

बेगूसराय में हथियार लहराने का ट्रेंड
इसी हफ्ते सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कई युवक डीजे की धुन पर नशे में डांस करते नजर आ रहे थे। नशा का तो अब पता भी नहीं किया जा सकता है, लेकिन पिस्टल लहराने वाले युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 जनवरी को साइबर सेल को एक्टिव किया था। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा था कि संबंधित थाना को हथियार लहरा रहे युवकों की पहचान के लिए लगाया गया है। जल्द ही युवक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस केस में गिरफ्तारी नहीं हुई है, हालांकि एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि बेगूसराय में कई ऐसे मामलों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक संबंधित लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed