{"_id":"647c3fbd975ef9b0aa0bd526","slug":"bihar-affair-going-on-for-6-months-in-muzaffarpur-boyfriend-girlfriend-left-house-family-members-marriage-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : 6 महीने से चल रहा अफेयर, परिजन शादी के लिए नहीं मानें तो घर से निकले बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, फिर हुआ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : 6 महीने से चल रहा अफेयर, परिजन शादी के लिए नहीं मानें तो घर से निकले बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, फिर हुआ ऐसा
Sun, 04 Jun 2023 01:09 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:09 PM IST
सार
वह छिपकर उसकी बेटी से मिला करता था। इसी बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। एक दिन अचानक दोनों घर से फरार हो गए। इसके बाद दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
शादी के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में बस चालक को खलासी की बेटी से इश्क हो गया। वह छिपकर उसकी बेटी से मिला करता था। इसी बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। फरार होते ही मामला सामने आया। इसके बाद दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। कटरा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े का विवाह कराया गया। दोनों बालिग बताए जाते हैं।
विज्ञापन
दोनों शादी की जिद करने लगे
मामला थाना क्षेत्र के नागवारा से जुड़ा है। बस चालक मोती का बस कंडक्टर की पुत्री से छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौका देख कुछ दिन पहले दोनों घर से निकल गए। लड़की के परिजनों ने पुलिस को आवेदन सौंप कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस दोनों के पीछे लगी थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को बरामद कर लिया गया। दोनों को थाने पर लाया गया। दोनों से पूछताछ की गई। उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में खुद को बालिग बताया। इसके बाद दोनों शादी की जिद करने लगे।
विज्ञापन
दोनों के परिजन भी सहमत हो गए
दोनों की खुशी देख कर परिजन भी सहमत हो गए। स्थानीय बाजार से चुनी व जयमाला समेत शादी की अन्य सामग्री लाई गई। शादी संपन्न होने के बाद थानेदार कुमार अभिषेक, दारोगा कैलाश यादव, दीपक कुमार, प्रह्लाद कुमार, कलामुद्दीन समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी ने वर-वधु को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इसके बाद दोनो अपने घर चले गए।
विज्ञापन