फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar ABVP man gets death threat from purported jihadi claiming to be from Ghazwa-e-hind in bhagalpur Police investigates news in hindi

Bihar: 'तुम्हारा भी सिर काट कर अल्लाह के पास भेज देंगे', बिहार के भागलपुर में एबीवीपी नेता को धमकी

Wed, 13 Jul 2022 10:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 13 Jul 2022 10:49 PM IST
सार

भागलपुर शहर के एसपी स्वर्ण कांत ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता भागलपुर-बांका क्षेत्र में एबीवीपी का सह-संयोजक है। 

विज्ञापन
Bihar ABVP man gets death threat from purported jihadi claiming to be from Ghazwa-e-hind in bhagalpur Police investigates news in hindi
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक नेता को धमकी मिली है। यह मामला सामने आया है भागलपुर से। बताया गया है कि कुणाल पांडे नाम के इस छात्र नेता ने धमकी के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पांडे के मुताबिक, उसे यह धमकी कथित तौर पर इस्लामी कट्टरवादी ने दी है। 
विज्ञापन


भागलपुर शहर के एसपी स्वर्ण कांत ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता भागलपुर-बांका क्षेत्र में एबीवीपी का सह-संयोजक है। कुणाल पांडे ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उसके जगदीशपुर स्थित घर में डाक के जरिए चिट्ठी भेजी गई थी। इस दो पन्ने के पत्र में छात्र नेता को ज्ञानवापी और उदयपुर में मारे गए टेलर कन्हैया लाल के समर्थन पर चेतावनी दी गई है। इस पत्र में लिखा है कि जिस तरीके से उदयपुर में कन्हैया लाल की मौत हुई थी, उसी तरीके से तुम्हें भी अल्लाह के पास पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन


पांडे ने बताया कि पत्र में गजवा-ए-हिंद नाम के इस्लामिक संगठन का जिक्र है। भेजने वाले ने इसमें अपना पता भी बताया है। धमकी भरे पत्र में लिखा है- "आपने कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुए थे. इसी वजह से उसका भी सर तन से अलग कर दिया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ज्ञानवापी परिसर में मस्जिद के साथ ही मंदिर होने की जांच चल रही है। इस मसले को भाजपा ने जोर-शोर से उठाया है। दूसरी तरफ जून के आखिरी हफ्ते में राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। सामने आया था कि कन्हैयालाल ने नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसी से गुस्साए दो लोगों दुकान में घुसकर उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed