फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Abduction case against Congress MLA Sanjay Tiwari

बिहार: कांग्रेस विधायक संजय तिवारी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

Wed, 26 Jun 2019 09:17 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 26 Jun 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Abduction case against Congress MLA Sanjay Tiwari
विधायक संजय तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस विधायक संजय तिवारी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। बक्सर के सदर विधायक के खिलाफ अपहरण सहित गंभीर धाराओं में यह केस दर्ज हुआ है। पंकज उपाध्याय नाम के कथित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने मुगलसराय कोतवाली में संजय तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक संजय तिवारी और उनके आधा दर्जन साथियों के खिलाफ 15 दिन पुराने मामले में केस दर्ज हुआ है। कहा जा रहा है कि मुगलसराय के एक नामी होटल से पीड़ित का अपहरण हुआ था। पीड़ित परिवार को पंकज के अपहरण के पीछे बक्सर जिले के सदर विधायक संजय तिवारी की साजिश नजर आती है। फिलहाल, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पंकज उपाध्याय ने आवेदन में कहा है कि वो बीते 12 जून को अपनी स्कॉर्पियो की सर्विसिंग कराने के लिए वाराणसी गया था। इसी बीच उनके पूर्व परिचित विधायक के दामाद विभोर कुमार द्विवेदी और मिथिलेश चौबे ने उन्हें फोन कर मुगलसराय में मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद वो उनसे मिलने के लिए मुगलसराय के एक निजी होटल में गया, यहां उन्होंने पहले उससे व्यावसायिक बातें की, उसके बाद यह कहते हुए उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया कि वो उसे वाराणसी छोड़ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज ने बताया कि रास्ते में दो अन्य लोग वाहन में सवार हो गए और उन्होंने हथियार के बल पर उनका अपहरण कर लिया और उन्हें बक्सर की ओर ले गए। रास्ते में सदर विधायक की गाड़ी आगे-आगे चल रही थी, जिसमें बैठे विधायक अपहरणकर्ताओं को लगातार निर्देश दे रहे थे। पंकज का दावा है कि इस दौरान उसकी सोने की चेन और दो मोबाइल फोन कहीं गुम हो गए। मौका देखकर पंकज धनसोई गाड़ी से कूदकर भाग निकले और उन्होंने पुलिस को खुद को अगवा कर ले जाए जाने की जानकारी दी। पुलिस उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed