सीएम नीतीश के गृह जिले में लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां, बार बालाओं के साथ दबंगों ने लगाए ठुमके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। वहीं, लोगों की लापरवाही भी एक कारण है, जिसकी वजह से संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ताजा मामला सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का है, जहां सोमवार को दबंगों ने आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिले के बोकना गांव में दंबंगों ने लॉकडाउन के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया और तमंचे के साथ बालाओं के साथ जमकर नाच किया। वहीं, इस दौरान अश्लील भोजपुरी गाने बजाए जा रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की बात कही जा रही है।
नालंदा के डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर हमने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है। वहीं, बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,455 हो गई है।
पुलिस को कार्यक्रम की जानकारी थी
यहां गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस को इस कार्यक्रम की पहले से ही जानकारी थी, इसके बाद वह पुलिस ने इसे रोकने की जहमत नहीं उठाई। बताया गया है कि इस कार्यक्रम की सूचना जिलाधिकारी को दी गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने पुलिस को कार्यक्रम के बारे में सूचित किया, लेकिन पुलिस ने गांव में जाकर लोगों को डांट-फटकार कर खानापूर्ति की और वापस लौट गई।
पुलिस के लौटने के बाद कार्यक्रम का आयोजन फिर से कर दिया गया। बालाओं के साथ दबंगों ने आधी रात तक नाच गाना किया और जमकर शराब पी। इस दौरान तमंचे भी लहराए गए। अश्लील भोजपुरी गानों पर खूब ठुमके लगे।
वहीं, जब इसकी जानकारी डीसीपी संजय कुमार को मिली तो वह टीम के साथ छापेमारी करने पहुंचे। इस दौरान घटनास्थल से टेबल, कुर्सी, डीजे और अन्य सामान जब्त किया गया। इस संबंध में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Bihar: A cultural program was organised in Nalanda y'day amid #COVID19. DSP Nalanda said, "Based on viral video (pic 1), we've registered case against 10 people & further investigation is underway."
— ANI (@ANI) July 21, 2020
Total number of #COVID19 cases in state are 27455, as per last health bulletin. pic.twitter.com/6dDhsVZskW