फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar A businessman was shot dead in Nathnagar, Bhagalpur district

Bihar: भागलपुर जिले के नाथनगर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 15 Sep 2022 01:34 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नाथनगर।
एएनआई, नाथनगर। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Sep 2022 01:34 AM IST
सार

बेगूसराय की घटना के ठीक एक दिन बाद भागलपुर जिले में बदमाशों का बेखौफ अंदाज देखने को मिला। बदमाशों ने एक व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
Bihar A businessman was shot dead in Nathnagar, Bhagalpur district
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार को हुए गोलीकांड की दहशत से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि भागलपुर जिले के नाथनगर में बुधवार को एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


भागलपुर के एसएसपी बाबू राम ने बताया कि "भागलपुर जिले के नाथनगर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें चार गोलियां लगी थीं। हमलावर व्यक्ति की हत्या करने के उद्देश्य से आए थे, आगे की जांच चल रही है। हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।"
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाथनगर थाना क्षेत्र में केबीलाल रोड पर बुधवार की रात करीब पौने 10 बजे एक सिल्क कारोबारी को अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर छलनी कर दिया। घायल कारोबारी की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतक की पहचान मोमिन टोला वार्ड 05 निवासी हाजी इरशाद के 35 वर्षीय पुत्र अफजल अंसारी के रूप में हुई है। अफजल सिल्क कारोबारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-80 मुख्य सड़क पर हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। बेखौफ अपराधियों ने थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया और चंपा नाला पुल होते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन बाइक पर सवार होकर छह की संख्या में अपराधी आए थे।

बेगूसराय में मोटरसाइकिल सवारों ने कई जगह की गोलीबारी
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को बिहार के बेगूसराय में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 और 31 पर कई स्थानों पर दो बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने 11 निर्दोष लोगों को गोली मार दी थी। इनमें से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जबकि शेष अन्य घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 


दिनदहाड़े फायरिंग की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 11 लोगों पर गोली बरसाने वाले अपराधी अब भी फरार हैं। इस गोली कांड के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। कई लोग डर के मारे घर के बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। 

वहीं इस बीच पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने इस घटना को लेकर कहा कि हाल ही में जेल से छूटे सभी लोगों की पहचान की जा रही है, उनमें से सभी संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है। पेट्रोलिंग कारों की जांच की गई है और उसमें 7 गाड़ियों में कमी पाई गई और इसके लिए गाड़ियों के पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी घटना को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।



बेगूसराय के एसपी ने कहा कि हमने घटना के आरोपियों का पता लगाने के लिए चार टीमों का गठन किया है। टीमें पड़ोसी जिले के सभी संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही। सीसीटीवी चेक किए गए हैं जिनसे हमें अहम जानकारियां मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed