फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 9 lakh looted in North Bihar Gramin Bank in Muzaffarpur, bank robbery, Bihar Crime News in Hindi

Bihar : दिनदहाड़े उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में घुसे लुटेरे, स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाया; 9.40 लाख लूटे

Tue, 04 Jul 2023 06:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 04 Jul 2023 06:08 PM IST
सार

4 अपराधी बैंक में पहुंचे थे। बैंक के भीतर घुसने के बाद कर्मी और ग्राहक को बंधक बना लिया। इसके बाद जमकर लूटपाट की। कुछ ग्राहक से भी कैश लूट लिया। इस दौरान करीब 9 लाख से अधिक की रकम लूटकर अपराधी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar: 9 lakh looted in North Bihar Gramin Bank in Muzaffarpur, bank robbery, Bihar Crime News in Hindi
लूटपट के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट हुई है। अपराधियों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में घुसकर करीब 9.40 लाख रुपए लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए। मामला जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के गोरिगामा की है। जहां अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


बैंक स्टाफ और ग्राहक को बनाया बंधक
बैंक में मौजूद ग्राहकों के अनुसार, 4 अपराधी बैंक में पहुंचे थे। बैंक के भीतर घुसने के बाद कर्मी और ग्राहक को बंधक बना लिया। इसके बाद जमकर लूटपाट की। कुछ ग्राहक से भी कैश लूट लिया। इस दौरान करीब 9 लाख से अधिक की रकम लूटकर अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं बैंककर्मियों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इधर, अपराधी के भागने के बाद लोगो ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद आसपास के स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना मीनापुर थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मीनापुर पुलिस ने घटना की जांच की। बैंक कर्मियों और ग्राहक से घटना के संबंध में जानकारी ली। आसपास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। ताकि, अपराधियों को चिह्नित किया जा सके। वहीं, मामले में एसएसपी राकेश कुमार का कहना है कि बैंक लूट की सूचना मिली है। मीनापुर के गोरीगामा में लूट हुई है। अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। अभी लूटे की रकम का मिलान कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed