{"_id":"5d31bc4c8ebc3e6ca9217142","slug":"bihar-8-children-died-due-to-celestial-electricity-many-injured-in-nawada","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से जूझ रहे बिहार में बिजली गिरने से 8 बच्चों की मौत, 9 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से जूझ रहे बिहार में बिजली गिरने से 8 बच्चों की मौत, 9 झुलसे
Fri, 19 Jul 2019 06:19 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 19 Jul 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
बिहार के नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से 8 बच्चों की मौत
- फोटो : ANI
बाढ़ से जूझ रहे बिहार में एक और आपदा ने 8 मासूमों की जान ले ली। यहां नवादा जिले में शुक्रवार दोपहर बिजली गिरने से इन बच्चों की मौत हो गई, वहीं 9 बच्चे झुलस गए। सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना नवादा के काशीचक इलाके के धानपुर गांव की है। बता दें कि प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है।
Bihar: 8 children dead & 9 injured after lightning struck Dhanapur village in Nawada. More details awaited. pic.twitter.com/qU9LD5w8L2
— ANI (@ANI) July 19, 2019विज्ञापन
यह घटना तब हुई जब धानपुर गांव में दोपहर करीब 25 बच्चे पेड़ के नीचे खेल रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और ये बच्चे उसकी चपेट में आ गए। उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से तुरंत 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का एलान भी किया है।
विज्ञापन