फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 55 people have died so far in Flood, rabri devi and Nitish attcked toeach other

बिहार: बाढ़ से अब तक 55 लोगों की मौत, राबड़ी बोलीं- लोग चूहे खाने को मजबूर, नीतीश बोले- हम सजग हैं

Wed, 17 Jul 2019 06:32 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 17 Jul 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
Bihar: 55 people have died so far in Flood, rabri devi and Nitish attcked toeach other
flood - फोटो : PTI

बिहार में बाढ का कहर जारी हैं। समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड में रेलवे की पटरियों पर बाढ़ का पानी भर गया है। एहतियातन, रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। वहीं, बाढ़ में डूब कर मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है। हमलोग सजग और सतर्क हैं।

विज्ञापन

     
मंगलवार को विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि ये फ्लैश फ्लड है। काफी दिनों के बाद बिहार और नेपाल में समय से पहले इतनी वर्षा हुई है। समय से पहले बाढ़ आई है और इसके बाद सुखा भी हमारे लिए चुनौती बनेगा। प्राकृतिक आपदा पर किसी का नियंत्रण नहीं है। प्रदेश के 12 जिलों में बाढ़ की आफत है और अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


199 शिविरों में 1.16 लाख से अधिक लोग शरण लिए हैं, जबिक 78 प्रखंडों के 555 पंचायत के 25.71 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मैं आश्वस्त करता हूं कि राहत में कोई कमी नहीं होगी। मैंने संबधित जिलों के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है और वो पूरे घटनाक्रम पर पल-पल नजर बनाये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग चूहा खाने को मजबूर हैं- राबड़ी देवी

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बाढ़ त्रासदी को लेकर एक बार फिर से सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को विधान परिषद में राबड़ी ने कहा कि बिहार में रोज बांध टूट रहा है लेकिन, नीतीश कुमार सिर्फ हवाई दौरा कर रहे हैं। लोगों के लिए ना तो खाने के सामान गिराए जा रहे हैं और ना ही पीने का पानी। बाढ़ से पीड़ित लोग चूहा खाने के लिए मजबूर हैं। खाने को जब सरकार कुछ नहीं देगी तो लोग चूहे ही खाएंगे। नीतीश को सड़क मार्ग से जाकर बाढ़ की स्थिति देखनी चाहिए। तभी हकीकत का पता चलेगा।

13 जिले में 19 लाख से ज्यादा हैं बाढ़ प्रभावित

आपदा विभाग के अनुसार 13 बाढ़ग्रस्त जिले में 19 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़ में मरने वालों की संख्या 55 हो गई है जबकि आधिकारिक आांकड़ों में अब भी 31 ही बताये जा रहे हैं। मोतिहारी में 19, अररिया में 11, सीतामढ़ी में 11, किशनगंज में 4, पूर्णिया में 2, दरभंगा में 2 और शिवहर में छह लोगों की मौत हुई है। शिवहर जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गयी है। मुजफ्फरपुर में भी मां और चार बच्चे के पानी में डूबने की सूचना है। हालांकि इनमें दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दरभंगा जिले के उजान गांव में भी दो युवकों के पानी में बह जाने की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed