{"_id":"6712086f3169f2d3e308cd51","slug":"bihar-5-people-from-gaya-died-in-an-accident-in-mathura-both-were-going-to-the-brick-kiln-accident-happened-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मथुरा में हादसे में गया के पांच लोगों की मौत; ईंट भट्ठा पर जा रहे थे दोनों, ऐसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मथुरा में हादसे में गया के पांच लोगों की मौत; ईंट भट्ठा पर जा रहे थे दोनों, ऐसे हुआ हादसा
Fri, 18 Oct 2024 12:34 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:34 PM IST
सार
उतरेन पंचायत के मुखिया राम निवास प्रसाद ने बताया कि दर्दनाक घटना में पांच की मौत सूचना आई है। गांव से मांझी समाज के लगभग डेढ़ दर्जन लोग ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के हिछापुर बीघा के रहने वाले 2 परिवार के 5 लोगों की यूपी के मथुरा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना गुरुवार की है। 16 अक्टूबर को गया से दो वक्त की रोटी की तलाश में परिवार निकला था। सभी लोग हरियाणा के पलवल जिले के होडल स्थित ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए पिकअप वैन से जा रहे थे। उसी समय अचानक बिजली के खंभे से वाहन जा टकराया। वाहन में बैठे लोग बचने के लिए सभी लोग कूदने लगे।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
इसी बीच पिकअप वैन चालक गाड़ी को पीछे ले लिया और घटना स्थल पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इनमें 35 वर्षीय गौरी देवी, उसकी 2 साल की बेटी कोमल, 28 वर्षीय कुंती देवी, उनकी दो साल की बेटी प्रियंका, मोनी देवी की मौत हो गई है। वहीं करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा गांव सदमे में हैं। काम की तालाश में मृतक के सभी परिवार साथ में गए हुए थे।
विज्ञापन
ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए निकले थे
इस संबंध में स्थानीय उतरेन पंचायत के मुखिया राम निवास प्रसाद ने बताया कि दर्दनाक घटना में पांच की मौत सूचना आई है। गांव से मांझी समाज के लगभग डेढ़ दर्जन लोग ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए निकले थे। आज दोपहर बाद सभी मृतकों के शव गया पहुंचने की संभावना है। सभी मृतक दो परिवार के हैं। कई लोग वहां के अस्पताल में भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन