फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 4 people died while rescuing a child who fell in the new toilet tank in Motihari

मोतिहारी में बड़ा हादसा: नए शौचालय की टंकी में गिरे बच्चे को बचाते हुए 4 लोगों की मौत

Fri, 27 Aug 2021 07:08 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटवा Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 07:08 AM IST
सार

  • बच्चे की हालत गंभीर है, कोटवा के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज
  • हादसे के बाद परिजनों के बीच मातम पसर गया

विज्ञापन
Bihar: 4 people died while rescuing a child who fell in the new toilet tank in Motihari
चम्पारण में पानी की टंकी दुर्घटना के बाद परिवार के घर भीड़ - फोटो : social media

विस्तार

बिहार में मोतिहारी के पूर्वी चम्पारण के अहिरौलिया गांव में गुरुवार देर शाम एक नवनिर्मित शौचालय की टंकी में बच्चे के गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बच्चे को बचाते समय 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। ये सभी अहिरौलिया गांव के वार्ड संख्या 10 कुम्हारपट्टी के रहने वाले थे।

विज्ञापन


सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि सभी के शव को बरामद कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में गाजर पंडित का पुत्र राजू पंडित (37), पारस साह का पुत्र बिगू साह (45), रामप्रीत साह का पुत्र राहुल साह (20) व मुकेश पंडित का पुत्र नीरज पंडित (13) वर्ष शामिल हैं। 
विज्ञापन


सदर डीएसपी ने बताया कि राकेश पंडित का छह वर्षीय पुत्र अमित उर्फ गुलेल को बचाते हुए चार और लोग टंकी में एक-एक कर कूद गए। उसके बाद उनका दम घुटने से दो लोग टंकी से बाहर नहीं निकल सके, जिससे उनकी जान चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचे अन्य दो लोग बच्चे को लेकर किसी तरह बाहर निकले। बच्चे सहित तीनों को इलाज के लिए कोटवा के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां से मोतिहारी के लिए रेफर किया गया।


एक निजी नर्सिंग होम में पहुंचते ही दोनों की जान चली गई। इसके बाद निजी नर्सिंग से दोनों शव को परिजन कोटवा थाने ले गए। कोटवा के एसएचओ नितीन कुमार शवों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद परिजनों के बीच मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed