{"_id":"672f114dffe9d6f39e09b5ed","slug":"bihar-3-members-of-the-family-got-burnt-in-the-fire-in-bettiah-mother-died-condition-of-2-sons-is-critical-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: घर में लगी आग में झुलसे परिवार के तीन लोग, मां की मौत, दो बेटों की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद ऐसा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: घर में लगी आग में झुलसे परिवार के तीन लोग, मां की मौत, दो बेटों की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद ऐसा हुआ
Sat, 09 Nov 2024 01:07 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:07 PM IST
सार
छठ पूजा के बाद एक ही परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर खाना बना रहे थे। अचानक गैस के पाइप से रिसाव होने लगा और आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल था।
विज्ञापन
दोनों का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में छठ महापर्व के बाद घर में आग लगने से परिवार के तीन लोग झुलस गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। वहीं बेटों की हालत गंभीर है। जीएमसीएच में इनका इलाज चल रहा है। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव के वार्ड नंबर एक की है। मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रीता देवी ने तोड़ा दम, दोनों बेटों की हालत गंभीर
इधर, घटना की सूचना गांव में आग की तरफ फैल गई। गांव मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृत महिला की पहचान विक्रम शाह की पत्नी रीता देवी के रूप में की गई है। वहीं उनके दो बेटे रवि कुमार (30) और प्रशांत कुमार (25) की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि रीता देवी का जीएमसीएच में इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखने के लिए पटना रेफर कर दिए थे। लेकिन, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सभी लोग एक साथ बैठकर खाना बना रहे थे
घायलों के परिजन प्रभा देवी ने बताया कि छठ पूजा के बाद एक ही परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर खाना बना रहे थे। सबलोग हंसी-खुशी बातचीत कर रहे थे। लेकिन, भगवान को कुछ और मंजूर था। हालात ऐसा हुआ कि अचानक गैस के पाइप से रिसाव होने लगा और आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल था। वहीं गैस के बगल में बैठे तीनों लोग आग बुझाने के चक्कर में बुरी तरह झुलस गए। सभी लोग पर्व की खुशी मना रहे थे और हमारा परिवार गम में डूब गया। इधर, मुखिया सत्य प्रकाश में पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन