{"_id":"656994ff212bd014290b7098","slug":"bihar-25-buffaloes-died-in-raghopur-in-tejashwi-yadav-s-constituency-died-due-to-eating-sattu-vaishali-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र में महामारी जैसी आफत; खास ब्रांड के सत्तू से 25 भैंसों की मौत से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र में महामारी जैसी आफत; खास ब्रांड के सत्तू से 25 भैंसों की मौत से सनसनी
Fri, 01 Dec 2023 01:40 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:40 PM IST
सार
पशुपालकों ने बताया कि पटना के कच्ची दरगाह स्थित एक दुकान है, जहां से सृष्टि कंपनी का सत्तू लाकर भैंस को खिलाया गया था। इसके बाद भैंस की अचानक संदिग्ध स्थिति में मौत हो जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के डिप्टी सीएम के क्षेत्र राघोपुर में अचानक 25 भैंस की मौत हो गई है। लगभग राघोपुर प्रखंड के आधा दर्जन पंचायत में भैंस की मौत हो गई है। इसके बाद हाजीपुर जिला मुख्यालय से अधिकारी की टीम राघोपुर पहुंच गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि एक खास कंपनी के सत्तू खाने के बाद भैंस की मौत हो जा रही है। सभी भैंस की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। वही धीरे-धीरे पशु के मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
भैंसों की अचानक मौत हो जा रही
पशुपालकों ने बताया कि पटना के कच्ची दरगाह स्थित एक दुकान है, जहां से सृष्टि कंपनी का सत्तू लाकर भैंस को खिलाया गया था इसके बाद भैंस की अचानक संदिग्ध स्थिति में मौत हो जा रही है। और भी कई भैंसों का तबीयत खराब हो गई है। वहीं मेडिकल की टीम भी राघोपुर पहुंच गई है। इस पंचायत के भैंस मरे हैं। रामपुर, मोहनपुर, सैदाबाद मलिकपुर, बहरामपुर जफराबाद आदि पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन
सत्तू खिलाने से पशुओं की मौत हो गई
अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डां रेखा चौबे ने बताया कि तीन-चार दिनों के अंदर सत्तू खिलाने से पशुओं की मौत हो गई है। इसके बाद जिला से डॉक्टर की टीम अधिकारी की टीम मौके पर गई है। पटना से भी डॉक्टर की स्पेशल टीम बुलाई जा रही है। पशुओं का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा कि पशु की मौत किस कारण से हुई है। यह क्लियर नहीं है कि मौत किस कारण से हो रही है। लेकिन, बहुत सारे पशु की मौत हो रही है। जो पशु ग्रसित है, उनके इलाज के लिए डॉक्टर की टीम गई है। डॉक्टर स्टाफ की टीम मौके पर गई है।
विज्ञापन