फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar 24 dengue patient arrived in Siwan in one day maximum number of patients found in locality created panic

Bihar Health News: सिवान में एक दिन में मिले 24 डेंगू के मरीज, मोहल्ले में सर्वाधिक मरीज मिलने से मचा हड़कंप

Fri, 15 Sep 2023 12:40 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 15 Sep 2023 12:40 PM IST
सार

बिहार के सिवान में एक दिन में डेंगू के सर्वाधिक 24 मरीज मिले हैं। साथ जिले के एक मोहल्ले में डेंगू के 37 मरीज पॉजीटिव पाए गए हैं। जिसको लेकर क्षेत्र में डेंगू के खौफ को लेकर हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Bihar 24 dengue patient arrived in Siwan in one day maximum number of patients found in locality created panic
डेंगू ने बरपाया कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवान में 42 डेंगू के मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। सिर्फ एक गांव में 37 डेंगू के मरीज मिलने से पूरा गांव दहशत में है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रयास कारगर साबित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सिवान का एक छोटा सा गांव है, जिसमें लगभग 37 लोग डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार कुल 42 मरीज बताए जा रहे हैं। पूरे इलाके में फॉगिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जिले के हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत गोपालपुर स्थित मालिकान मोहल्ला पूरी तरह से डेंगू के चपेट में आ चुका है। जहां लगभग डेंगू के करीब 37 मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या रोज बढ़ती ही जा रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक 42 मरीज पीड़ित हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हेल्थवेलनेस सेंटर के द्वारा कैम्प लगाकर एनएस 1 की जांच में एक दिन 24 मरीज मिले हैं। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आपात बैठक कर जलजमाव वाली जगह पर लारवासाइडल का छिड़काव और टेक्निकल मेलाथियान के फॉगिंग करने का निर्देश दिया है। गोपालपुर नगर पंचायत में तालाबों की सफाई का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जागरूक करने और ऐसे कपड़े पहने जिसे शरीर का अधिक भाग ढका हुआ हो, के लिए जागरूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन


10 दिन पहले मोहल्ले में डेंगू मरीज मिला था
सिवान जिले के गोपालपुर प्रखंड के मालिकान मोहल्ले में 10 दिन पहले 11 मरीज डेंगू के एक्टिव पाए गए थे। इसके बाद इस मोहल्ले में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एक दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कुल 42 लोगों को एनएस 1 सैम्पल की जांच को भेजा गया था। जिसमें 24 मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। यह सब मालिकान मोहल्ले के निवासी बताये जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसनगंज स्वास्थ्य विभाग के मैनेजर इसरार उल हक ने बताया कि कल 37 लोग डेंगू से पीड़ित हैं। जिसके लिए साफ-सफाई के लिए लगातार डॉक्टर की टीम मोहल्ले में जा रही है। बाजार में ज्यादा गंदगी होने के वजह से ऐसे लक्षण आ रहे हैं। मलेरिया पदाधिकारी ने बताया कि 42 लोगों के सैंपल की जांच ली गई थी। जिसमें 24 लोग को डेंगू पॉजीटिव पाये गए हैं। इसके रोकथाम के लिए फागिंग कराई जा रही है। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार से कुल 42 लोग डेंगू के चपेट में है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग 37 ही बता रहा हैं। इसमें 13 सितंबर को गोरखपुर से ब्लड चढ़ाकर एक शख्स गोरखपुर से वापस लौटा था, जो डेंगू से पीड़ित था। उस व्यक्ति की दुकान मालिकान मोहल्ले में है। वह डेंगू पीड़ित है। वहीं, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि जिसको भी बुखार और कमजोरी हो वह सीएचसी में जाकर जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed