फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 160 foreigners from different countries including Russia and Ukraine reached Gaya, performed Pind Daan

Bihar News: रुस-यूक्रेन समेत विभिन्न देशों से 160 विदेशी पिंडदानी गया पहुंचे, अपने पूर्वजों का किया पिंडदान

Mon, 07 Oct 2024 12:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 07 Oct 2024 12:10 PM IST
सार

भारतीय संस्कृति की सनातन धर्म के प्रति आस्था जताते हुए विदेशियों की दल ने सामूहिक रूप से गया जी में फल्गु नदी के तट पर स्थित देव घाट पर अपना माता-पिता सहित पूर्वजों के आत्मा के शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया।  

विज्ञापन
Bihar: 160 foreigners from different countries including Russia and Ukraine reached Gaya, performed Pind Daan
विदेश से पिंडदान करने गया पहुंचे पिंडदानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पितृपक्ष मेला समापन के बाद भी पितरों के मोक्ष दिलाने के लिए पिंडदानियों का जत्था पहुंच रही है। सामान दिनों की तरह मोक्षधाम गयाजी में आज भी आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रुस व यूक्रेन समेत 19 देशों के विदेशी पिंडदानी अपने पितरों का पिंडदान किया। सोमवार की सुबह सभी विदेशी पिंडदानी फल्गु नदी के तट पर स्थित देवघाट पर पहुंच कर फल्गु स्नान किया।

विज्ञापन


विष्णु के प्रति आस्था व्यक्त करते हैं
वहीं भारतीय संस्कृति की सनातन धर्म के प्रति आस्था जताते हुए विदेशियों की दल ने सामूहिक रूप से गया जी में फल्गु नदी के तट पर स्थित देव घाट पर अपना माता-पिता सहित पूर्वजों के आत्मा के शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया।  विदेशी श्रद्धालु रूस, यूक्रेन, जर्मनी, कजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, कोरिया समेत 19  देशों से श्रद्धा का कर्मकांड करने पहुंचे हैं। गयापाल पंडा समाज के कटारिया परिवार द्वारा कर्मकांड संपन्न किया गया है। पंडा अरविंद लाल बताते हैं कि यह इस्कॉन मंदिर के श्रद्धालु हैं और प्रभुपाद यानी प्रभु विष्णु के प्रति आस्था व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

 

Bihar: 160 foreigners from different countries including Russia and Ukraine reached Gaya, performed Pind Daan
पिंडदान करने पहुंचे विदेशी श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

पितरों का पिंडदान और तर्पण किया
यह विदेशी होते हुए हर वक्त भगवान का स्मरण करते रहते हैं और सनातन धर्म के प्रति पूर्ण आस्था रखते हैं। वहीं गयापाल पंडा अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि यूक्रेन से आए श्रद्धालु अपने पितरों के साथ-साथ रुस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए सैनिकों और नागरिकों का भी पिंडदान किया गया है। मालूम हो कि विदेशियों की यह टीम शनिवार को बोधगया पहुंचे थे और रविवार को विष्णुपद मंदिर, देवघाट और सीताकुंड का भ्रमण भी किया था। सोमवार को सभी लोगों ने सामूहिक रूप से देवघाट पर अपने पितरों का पिंडदान और तर्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed