{"_id":"647895d53dc16ff43c040047","slug":"bihar-14-arrested-including-main-accused-in-constable-firing-case-firing-news-patna-patna-news-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सिपाही गोली कांड में मुख्य आरोपी सहित 14 गिरफ्तार, इस गिरोह ने मारी थी दिन दहाड़े गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सिपाही गोली कांड में मुख्य आरोपी सहित 14 गिरफ्तार, इस गिरोह ने मारी थी दिन दहाड़े गोली
Thu, 01 Jun 2023 06:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 01 Jun 2023 06:27 PM IST
सार
पटना में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को गोली मारने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह सरगना आकाश ओझा उर्फ सन्नी सहित कुल 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से हथियार, कारतूस एवं लुटे गए वाहन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को गोली मारने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चोर गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह सरगना आकाश ओझा उर्फ सन्नी सहित कुल 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने हथियार, कारतूस एवं लुटे गए वाहन बरामद किए हैं। मामला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
क्या है मामला
20 मई को पत्रकार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काली मंदिर रोड में पुलिस गश्ती कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधी आ रहे थे जिसे पुलिस जवान राम अवतार ने रुकने का इशारा किया। तब तक बाईक सवार नजदीक आ गया था इसलिए सिपाही राम अवतार उसे रोकने लगे। इसी बीच पीछे बैठा अपराधी ने राम अवतार पर गोली चला दी। गोली लगते ही राम अवतार जमीन पर गिर पड़ा और अपराधी फायरिंग करते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। आननफानन में गंभीर रूप से घायल रामावतार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यह हैं गिरोह के सदस्य
पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपी आकाश ओझा उर्फ सन्नी कुमार, गोलू कुमार, संदीप कुमार, अजीत कुमार, अजय कुमार, निकी कुमार, धीरज कुमार, रोशन पांडे, जिया देवी, बजरंगी कुमार, रवि कुमार, बबलू कुमार, शैलेन्द्र राय और बलवीर कुमार को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी पेशेवर वाहन चोर गिरोह हैं।
विज्ञापन
ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार 90 फीट के पास एक होंडा साईन पर दो संदिग्ध शख्स को जाते हुए पुलिस ने रोका। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, और वाहन चुराने के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ के दौरान दोनों बयान बदलते रहे लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तब उसने अपनी पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के कठौतिया निवासी मदन ओझा के पुत्र आकाश ओझा उर्फ सन्नी ओझा के रूप में बताया। फिर उसने बताया कि उसी ने पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में राम अवतार सिपाही को गोली मारी थी।
गोलू पटेल है चर्चित अपराधी
इस घटना में इसके साथ गोलू पटेल भी था जिसपर लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामला दर्ज है। गिरफ्तार गोलू ने पुलिस के सामने यह भी बताया कि उसी ने
जनवरी 2022 में बाकरगंज थाना क्षेत्र के एसएस ज्वेलर्स में गोली चलाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।इसमें इसके साथ इस गिरोह के 5 सदस्य लूटे गए करीब 6.5 किलोग्राम स्वर्ण आभूषणों के साथ गिरफ्तार किए गए थे। यह लूट के लिए लग्जरी वाहनों पर सरकारी प्रतीक चिन्हों का भी इस्तेमाल करते थे।