फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar 11 people were shot by miscreants in 20 days in Vaishali two died nine injured law and order disrupted

Bihar Crime: वैशाली में 20 दिन में 11 व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली, दो की मौत नौ घायल, कानून व्यवस्था चौपट

Fri, 15 Sep 2023 03:21 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 15 Sep 2023 03:21 PM IST
सार

बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कानून का राज गायब है। वैशाली में पिछले 20 दिनों में 11 व्यक्तियों को बदमाशों ने गोली मारी हैं। जिसमें से दो की मौत हो गई और नौ बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन
Bihar 11 people were shot by miscreants in 20 days in Vaishali two died nine injured law and order disrupted
हर दिन गोली चलने से दशहत में नगरवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आंकड़े बताते है कि हर दिन गोली चलने की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश के वैशाली में आए दिन कानून की धज्जियां उड़ रही है। लेकिन बावजूद इसके प्रशासन इस तरह की घटनाएं रोकने में नाकाम है।

विज्ञापन


वैशाली पुलिस सिर्फ CCTV खंगालने में लगी है। अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं। वैशाली जिला अब आपराधिक घटनाओं के लिए सेफ जोन बन गया है। जिले भर में अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी अब रात होने का इंतजार नहीं करते बल्कि खुलेआम दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देते है। पुलिस वारदात के बाद अपराधियों की खोज में जुट जाती है। यानी कहा जाए तो पुलिस वारदात होने का इंतजार करती है। अपराधियों के बुलंद हौसलों के आगे पुलिस की हनक कमजोर पड़ती नजर आ रही है। बदमाश दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहा है। पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिर्फ कार्रवाई की बात कह रही है। 20 दिन में दो युवक की हत्या और 9 व्यक्तियों को गोली मारी गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश पुलिस को चुनौती पेश कर रहे हैं। तेरह दिन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि 9 व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। लगातार हो रही गोलीबारी की घटना से लोग वैशाली के लोग दहशत में है।
विज्ञापन


आपराधिक घटना के सभी मामले में बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी का दावा तो करती हैं। लेकिन दावे और हकीकत के बीच खाई गहरी है। पुलिस एक मामला सुलझा नहीं पाती है तब तक बदमाश अन्य घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। पिछले 20 दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस सिर्फ CCTV  कैमरा को खंगाल में लगी रहती है। अपराधी को पकड़ने में पुलिस असफल है। मानो, जैसे अपराधी का बोलबाला वैशाली जिले में अब कायम हो गया हो और पुलिस का डर अपराधी के मन से खत्म हो गया हो। लगातार हो रही घटनाओं के बाद वैशाली पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मी पर कार्रवाई भी की है। जिसमें हाजीपुर के नगर थाने में पदस्थापित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समझिए सिलसिलेवार, आखिर कैसे घटित हुई 20 दिनों में गोलीबारी की घटनाएं

3 सितंबर: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा नगर स्थित गुरु वशिष्ट विद्यायण के निकट बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर नवल किशोर राय को गोली मारकर घायल कर दिया। वह सब्जी लेने जा रहे थे इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दिया था।

6 सितंबर:  सदर थाना अंतर्गत हरौली गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में बदमाशों ने स्थानीय कौशल किशोर ठाकुर के पुत्र अभय कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।

10 सितंबर: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आर एन कालेज पोखरी के निकट बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर बाग दुल्हन निवासी राजहनी की हत्या कर दिया था। राजहनी को सात गोली मारी गई थी। पुलिस के मुताबिक वह मुथूट फाइनेंस में देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड में शामिल था। पिछले 6 महीना पहले वह जेल से छूटकर आया था। 

10 सितंबर: नगर थाना क्षेत्र के मगर हट्टा सुकनाएन मन्दिर के निकट बाइक सवार बदमाशों में स्वर्ण व्यवसाई राम ईश्वर साह को गोली मारकर घायल कर दिया था। पैर में एक गोली मारी गई थी।वह अपने पुत्र के साथ दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।

12 सितंबर: करताहा थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एसबीआई फील्ड ऑफिसर को गोली मारकर घायल कर दिया था। फील्ड ऑफिसर अमर ज्योति पांडे हाजीपुर से लालगंज एसबीआई ब्रांच ड्यूटी के लिए जा रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दो गोली मारकर घायल कर दिया। 

13 सितम्बर: सदर थाना क्षेत्र के लालपोखर रेलवे ढाला के निकट बाइक सवार बदमाशों ने स्थानीय अमन कुमार उर्फ राजा एवं विश्वजीत कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों युवक थार से हाजीपुर की तरफ आ रहा था।इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दिया। अमन को एक गोली जबकि विश्वजीत को दो गोली मारी गई थी।

15 सितंबर: नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने मछली विक्रेता सुनील सहनी को पांच गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गांधी चौक पर शव रखकर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया।

21 अगस्त: करताहा थाना क्षेत्र के घटारो में पुर्व मुखिया एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष ललन सिंह को अपराधियों ने सुबह-सुबह दो गोली मारकर घायल कर दिया था मोटरसाइकिल सवाल 2 अपराधियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया था।

22 अगस्त: जंन्दाहा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने आशीर्वाद गोल्ड लोन लूटने के नियत से पहुंचने पर असफल होने पर एक ग्राहक को गोली मारकर बृजेश शर्मा जो सारण जिले के रहने वाले थे जो घायल हो गए।


25 अगस्त कटहरा ओपी क्षेत्र के बगुलिया चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट पाट के दौरान 25 वर्षीय गणेश पासवान को गोली मारकर घायल कर दिया था। गणेश पासवान हाजीपुर से अपने घर कटहरा लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed