{"_id":"69f9fc4565160e6c7c01eabf","slug":"biada-major-push-19-industrial-units-allotted-20-04-acres-284-crore-investment-to-generate-jobs-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बियाडा की बड़ी पहल; 19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित, 284 करोड़ के निवेश से मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बियाडा की बड़ी पहल; 19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित, 284 करोड़ के निवेश से मिलेगा रोजगार
Tue, 05 May 2026 08:03 PM IST
हिमांशु सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु सिंह
Updated Tue, 05 May 2026 08:03 PM IST
सार
Bihar News: बियाडा ने 19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित की है। करीब ₹284 करोड़ निवेश से 1200 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सरकार का लक्ष्य बिहार को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार की बैठक में राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में प्रस्तावो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी (PCC) की बैठक में राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के लिए 19 इकाइयों को भूमि और प्लग-एंड-प्ले शेड्स आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
समिति के निर्णय के तहत कुल 20.04 एकड़ भूमि अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटित की जाएगी। इससे राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
कई क्षेत्रों में होगा निवेश
स्वीकृत परियोजनाओं में फूड प्रोसेसिंग, फुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, प्लास्टिक, सीबीजी और सामान्य विनिर्माण जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ये इकाइयाँ आईए कुमारबाग, आईजीसी बेगूसराय और आईए हाजीपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
284 करोड़ के निवेश से 1200 लोगों को मिलेगा रोजगार
इन परियोजनाओं के जरिए राज्य में लगभग 284 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिससे करीब 1200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। प्रमुख इकाइयों में श्रीनाथ बॉयो फ्यूल्स, राशिरिशु ग्रुप, लुब्ना शूज और शार्व इंटरप्राइजेज जैसी कंपनियां शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar News: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त; नावों के भरोसे सफर; अव्यवस्था से परेशान हुए यात्री
निवेशकों को मिल रहा बेहतर माहौल
उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडीए के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और नीतिगत सहयोग से उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह पहल बिहार को निवेश के लिए उभरते औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।