{"_id":"2e708e2ef306c11ce1dab8485a9792d2","slug":"bhojpuri-songs-made-for-modi-s-hunkar-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नमो के आवे से कांग्रेस-जद यू हिलेला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नमो के आवे से कांग्रेस-जद यू हिलेला'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेन्द्र मोदी को बीजेपी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद बिहार में उनकी पहली रैली को लेकर पार्टी जी-जान से लगी है।
विज्ञापन
मोदी के आगमन को लेकर बिहार भाजपा के नेताओं ने लुभावने गीतों की कई सीडी तैयार कराई हैं।
भाजपा कला एवं संस्कृति मंच के प्रदेश महामंत्री वण कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि 27 अक्टूबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित हुंकार रैली में लोगों को आमंत्रित करने के लिए लोकगीतों की कई सीडी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रैली के लिए तैयार की गई यह सीडी राज्य के कोने-कोने में लोगों को सुनाई जा रही हैं। सिंह ने बताया कि सीडी में गाए गीतों को स्वर और संगीत स्थानीय लोकगीत कलाकारों ने दिया है।
विज्ञापन
जनता को लुभाने के लिए और मोदी के प्रचार के लिए बड़े ही रोचक अंदाज के साथ ये सीडी तैयार की गई है।
मोदी झूमे ला, झूमे ला पूरा बिहार झूमेला और नरेन्द, मोदी के आवे से सरकार हिलेला। कांग्रेस हिले जद यू हिले राजद हिलेला नमो के आवे से सब विरोधियन हिलेला, बिहार झूलेला हो बिहार झूलेला-देख देख दिल्ली के सरकार हिलेला जैसे गीतों के जरिए लोगों को नरेंद्र मोदी की रैली के लिए लुभाया जा रहा है।