फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhim Army founder Chandrashekhar Azad raised questions on Nitish government on the release of Anand Mohan

Anand Mohan: भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद बोले, सरकार को फैसला वापस लेना चाहिए

Fri, 28 Apr 2023 06:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Apr 2023 06:50 PM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक डीएम की हत्या हुई है, किसी भेड़-बकरी की हत्या नहीं हुई है। समाज में सरकार के प्रति गलत मैसेज जा रहा है। हत्या के मामले में आरोपी को इस तरह से रिहा नहीं किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
Bhim Army founder Chandrashekhar Azad raised questions on Nitish government on the release of Anand Mohan
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली में भीम आर्मी सेना के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आनंद मोहन की रिहाई को लेकर कहा कि सरकार को फैसला वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा यह मानना है कि अगर इस तरह के कृत्य करने वालों को छूट दी जाएगी तो इससे अपराधियों में हौसला बढ़ेगा।

विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि एक डीएम की हत्या हुई है, किसी भेड़-बकरी की हत्या नहीं हुई है। समाज में सरकार के प्रति गलत मैसेज जा रहा है। हत्या के मामले में आरोपी को इस तरह से रिहा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन की रिहाई किए जाने को लेकर उनकी टीम ने कोर्ट में पीआईएल दायर की है।
विज्ञापन


हाजीपुर पहुंचे भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि दलित नेता की निर्मम हत्या प्रशासन पर बड़ी सवाल खड़ा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘आनंद मोहन को वापस जेल भेजने की अपील करती हूं’
दिवंगत IAS अधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस तरह की चीजों बढ़ावा नहीं देना चाहिए। मैं आनंद मोहन को वापस जेल भेजने की अपील करती हूं। जनता भी इस रिहाई का विरोध करेगी। जनता के विरोध के बाद भी आनंद मोहन को रिहा करना एक गलत फैसला है। अगर आनंद मोहन भविष्य में चुनाव लड़ेंगे तो जनता को उनका बहिष्कार करना चाहिए।



 
‘सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए’
आईएएस जी कृष्णैया की बेटी पद्मा ने कहा कि आनंद मोहन का आज जेल से छूटना हमारे लिए बहुत दुख की बात है। उनकी रिहाई का फैसला गलत है। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। जल्द ही हम लोग बिहार सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। मैं सीएम नीतीश कुमार से अनुरोध करती हूं कि इस फैसले पर दोबारा विचार करें।
 
पूर्व सीएम मांझी ने आनंद मोहन को बताया अच्छा आदमी
पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि आनंद मोहन के छूटने से गरीबों पर सर्वनाश होगा या गरीबों पर अत्याचार होगा ऐसा हम नहीं मानते हैं। आनंद मोहन जी एक अच्छे आदमी हैं। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए होना चाहिए, जिसमें संशोधन कर आनंद मोहन जी को छुड़ाने का काम कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार का अपना निर्णय है। इसमें आनंद मोहन का क्या भला होगा और क्या बुरा होगा, यह हम नहीं कह सकते यह समय बताएगा। लेकिन वह अच्छे आदमी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed