फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar: Three vehicles collided on NH in Bhagalpur, truck conductor died

Bihar : भागलपुर में NH पर तीन गाड़ियां भिड़ीं, ट्रक कंडक्टर की मौत

Sun, 26 Feb 2023 12:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Feb 2023 12:46 PM IST
सार

भागलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें ट्रक कंडक्टर की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना नारायणपुर प्रखंड स्थित भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के नारायणपुर एनएच 31 पर पर हुई।

विज्ञापन
Bihar: Three vehicles collided on NH in Bhagalpur, truck conductor died
हादसे के बाद सड़क किनारे पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें ट्रक कंडक्टर की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना नारायणपुर प्रखंड स्थित भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के नारायणपुर एनएच 31 पर पर हुई। लोगों का कहना है कि रविवार सुबह हाईवे पर तीन ट्रकों को भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक के ड्राइवर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे के एक लेन पर यातायात ठप रहा। 
विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है मृत ट्रक चालक की पहचान बंगाल के वर्धमान निवासी मो मुन्नवर उर्फ मालिक के रूप में हुई।
विज्ञापन


ओवरटेक के चक्कर में ट्रक से हुई टक्कर
घायल ट्रक चालक का कहना है कि बिहारशरीफ से धान लोड ट्रक को मालदा बंगाल जा रहा था। ओवरटेक के चक्कर में ट्रक से टक्कर हुई। इसके बाद पीछे से आ रहा ट्रक भी अनियंत्रित हो गया। इस कारण तीनों ट्रक आपस में टकरा गए। हालांकि, उन दो ट्रकों में बैठ ड्राइवर और खलासी सुरक्षित हैं। वहीं एक बालू ट्रक सड़क किनारे विपरीत दिशा मैं लुढ़क गया। पुलिस का कहना है कि क्रेन की मदद से हाईवे पर से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटा लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed