फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Two Children Injured After Bottle-Like Explosive Object Bursts While Playing

बिहार: भागलपुर में खेलते समय फटी बोतलनुमा संदिग्ध वस्तु, दो बच्चे घायल; मची अफरातफरी

Sat, 03 Oct 2026 07:52 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 07:52 PM IST
सार

भागलपुर के फतेहपुर स्थित भोला स्थान के पास खेलने के दौरान बोतलनुमा संदिग्ध वस्तु फटने से दो बच्चे घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक, बच्चों को मिट्टी में खेलते समय ऐसी वस्तुएं मिली थीं। पुलिस ने दोनों को मायागंज अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Bihar news-Two Children Injured After Bottle-Like Explosive Object Bursts While Playing
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर स्थित भोला स्थान के पास खेलने के दौरान बोतलनुमा संदिग्ध वस्तु फटने से दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अमृता कुमारी और 4 वर्षीय ऋषभ कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बच्चों की दादी शीला देवी के मुताबिक, दोनों बच्चे घर के पास मिट्टी में खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें बोतल जैसी कुछ वस्तुएं मिलीं। बच्चों के हाथ में ही इनमें से एक वस्तु फट गई। इसके बाद वहां मौजूद दो अन्य वस्तुएं भी फट गईं।

विज्ञापन


पढ़ें: खेत में बिछा था करंट वाला नंगा तार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत; एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

शीला देवी ने बताया कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना में अमृता के हाथ में गंभीर चोट आई है, जबकि ऋषभ के भी घायल होने और खून की उल्टी होने की बात परिजनों ने बताई है।

परिजनों के अनुसार, सूचना मिलने के बाद पुलिस बच्चों को वहां से लेकर मायागंज अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल फटी हुई वस्तु की वास्तविक प्रकृति और विस्फोट के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed