फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-No Entry on Vikramshila Setu from Tonight, Traffic to Remain Halted for Three Months

बिहार: विक्रमशिला सेतु पर आज रात से नो एंट्री, तीन महीने थमेगा पहिया, यात्रियों के लिए चलेगी मुफ्त जहाज सेवा

Wed, 30 Sep 2026 02:51 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 02:51 PM IST
सार

विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से करीब तीन महीने तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज बनाया जाएगा। यात्रियों के लिए बियाडा घाट से नि:शुल्क जहाज सेवा, कार्गो परिवहन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम होंगे।

विज्ञापन
Bihar news-No Entry on Vikramshila Setu from Tonight, Traffic to Remain Halted for Three Months
विक्रमशिला सेतु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा। करीब तीन महीने तक सेतु बंद रहने के दौरान लोगों को सड़क के वैकल्पिक मार्गों के साथ जलमार्ग का सहारा लेना होगा। सेतु के चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज लगाने के लिए बेली ब्रिज हटाया जाएगा।

विज्ञापन

तीन मई की रात सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा में समा गया था। इसके बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बेली ब्रिज तैयार किया गया था। अब बेली ब्रिज हटाकर चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज लगाया जाएगा। एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन की साइट पर इसके गार्डर तैयार किए जा रहे हैं। करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस काम को तीन महीने में पूरा करने का दावा किया गया है।

विज्ञापन

सेतु बंद होने के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बियाडा घाट से नि:शुल्क जहाज सेवा शुरू की जाएगी। वहीं, बाबूपुर घाट से कार्गो जहाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दोपहिया वाहनों को जलमार्ग से ले जाने पर शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बंद निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा एक-एक लाख मुआवजा, तीन महीने में भुगतान के निर्देश

व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहाजों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। घाटों पर मजिस्ट्रेट और सहायक थाने की तैनाती के साथ गंगा में 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी। घाटों पर जीविका दीदी की रसोई भी संचालित की जाएगी।

विक्रमशिला सेतु बंद होने से भागलपुर से नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इसका असर कारोबार और किसानों की उपज की ढुलाई पर भी पड़ने की आशंका है। गंगा का जलस्तर और बारिश प्रशासन के सामने अतिरिक्त चुनौती होगी।

सेतु बंद करने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। ट्रस ब्रिज के निर्माण के साथ सेतु के अन्य एक्सपेंशन ज्वाइंट की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed