फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Before Bailey Bridge Closure, DM and SSP Inspect Arrangements; 12 Vessels to Handle Bhagalpur

जहाज ही अब रास्ता: भागलपुर-नवगछिया के बीच अब जल मार्ग से आना-जाना, विक्रमशिला सेतु का बेली ब्रिज रात में हटेगा

Wed, 30 Sep 2026 05:14 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 05:14 PM IST
सार

बेली ब्रिज बुधवार रात 12 बजे से करीब तीन महीने के लिए बंद होगा। गुरुवार सुबह 6 बजे से भागलपुर-नवगछिया के बीच 12 जहाज चलेंगे। यात्रियों के लिए टिकट, सुरक्षा, मेडिकल कैंप और रसोई दीदी की रसोई की व्यवस्था की गई है।

 

विज्ञापन
Bihar news-Before Bailey Bridge Closure, DM and SSP Inspect Arrangements; 12 Vessels to Handle Bhagalpur
बेली ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन के लिए बनाए गए बेली ब्रिज पर बुधवार रात 12 बजे से वाहनों का परिचालन बंद हो जाएगा। करीब तीन महीने तक बेली ब्रिज बंद रहने के दौरान भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन के लिए जलमार्ग का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने 12 जहाजों की व्यवस्था की है।

विज्ञापन

बेली ब्रिज बंद होने और गुरुवार सुबह से शुरू होने वाली जहाज सेवा की तैयारियों का जिलाधिकारी अलंक्रिता पांडेय और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया। अधिकारियों ने यात्रियों के लिए बनाए गए टिकट काउंटर, कतार व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और जहाज पर चढ़ने की प्रक्रिया की जानकारी ली।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भागलपुर और नवगछिया के बीच जहाजों का परिचालन होगा। भागलपुर की ओर से जहाज सेवा बियाडा क्षेत्र में एफएम मॉल के बगल से संचालित होगी। यात्रियों को टिकट लेने के बाद निर्धारित कतार में खड़ा होना होगा और क्रमवार तरीके से जहाज पर सवार कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा के लिए जहाज परिचालन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कैंप भी बनाया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रसोई दीदी की रसोई भी संचालित की जाएगी।


पढ़ें: बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वे, दशहरा से पहले मदद देने के दिए निर्देश

वहीं, बड़ी और मालवाहक गाड़ियों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। बाबूपुर मोड़ से कार्गो जहाज का परिचालन किया जाएगा, जिसके माध्यम से मालवाहक और बड़ी गाड़ियों को नदी पार कराया जाएगा। इससे आवश्यक सामान की आवाजाही जारी रखने में मदद मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। प्रशासन की टीम जहाज परिचालन और यात्रियों की सुविधा पर लगातार नजर रखेगी। बुधवार रात 12 बजे बेली ब्रिज पर परिचालन थमने के बाद गुरुवार सुबह 6 बजे से जलमार्ग सेवा शुरू हो जाएगी, जो अगले करीब तीन महीने तक भागलपुर-नवगछिया के बीच आवागमन का प्रमुख वैकल्पिक माध्यम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed