फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Election Result: Second randomization of counting personnel done news in hindi

Bihar Election Result: मतगणना कर्मियों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन, तैयारियों का अंतिम चरण पूरा

Wed, 12 Nov 2025 07:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 12 Nov 2025 07:58 PM IST
सार

Bihar Election Result: ईवीएम मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मी तैनात रहेंगे। एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और एक काउंटिंग असिस्टेंट। वहीं, पोस्टल बैलेट गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर चार कर्मी रहेंगे।

विज्ञापन
Bihar Election Result: Second randomization of counting personnel done news in hindi
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत 14 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। बुधवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी और सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

विज्ञापन

निर्वाचन विभाग के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम मतों की गिनती के लिए 14 टेबल और डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) की गिनती के लिए 5 टेबल लगाए जाएंगे। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा में कुल 21 टेबल पर मतगणना की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


पढ़ें: शिक्षक के तबादले के विरोध में नवोदय विद्यालय के छात्र भूख हड़ताल पर बैठे, नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मी तैनात रहेंगे। एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और एक काउंटिंग असिस्टेंट। वहीं, पोस्टल बैलेट गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर चार कर्मी रहेंगे। एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और दो काउंटिंग असिस्टेंट। भागलपुर के दोनों मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी और महिला आईटीआई, बरारी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 14 नवंबर 2025 की सुबह 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed