फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bhagalpur fake cid dsp manoj verma job fraud sonam bharti cheating case police raids

Bihar News: CID DSP बनकर नौकरी का झांसा! दर्जनों से लाखों की ठगी, कैंसर पीड़िता भी बनी शिकार; आरोपी फरार

Thu, 20 Aug 2026 12:39 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 20 Aug 2026 12:39 PM IST
सार

भागलपुर में खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर नौकरी दिलाने और सरकारी विभागों में पैरवी कराने का झांसा देकर दर्जनभर से अधिक लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप मनोज वर्मा पर लगा है। कैंसर पीड़ित महिला सोनम भारती समेत दो महिलाओं ने इशाकचक और बाईपास थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
bhagalpur fake cid dsp manoj verma job fraud sonam bharti cheating case police raids
आरोपी मनोज वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनभर से अधिक लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी मनोज वर्मा फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस मामले में कैंसर पीड़ित महिला सोनम भारती समेत दो महिलाओं ने इशाकचक और बाईपास थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान उसके घर से हथियार भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने लाइसेंसी बताया है। अब उसके लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन

खुद को बताता था सीआईडी का डीएसपी

पुलिस के मुताबिक, मनोज वर्मा खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर लोगों को नौकरी दिलाने और सरकारी विभागों में पैरवी कराने का भरोसा देता था। आरोप है कि इसी झांसे में उसने दर्जनभर से अधिक महिलाओं और पुरुषों से लाखों रुपये लिए। वह भागलपुर के कृषि कॉलेज, एनटीपीसी और पुलिस विभाग में नौकरी या पैरवी कराने की बात कहकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। मामला दर्ज होने के बाद कुछ पीड़ितों को मनोज वर्मा ने पैसे वापस भी किए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह फरार चल रहा है।

विज्ञापन

दो थानों में दर्ज हुआ मामला, पुलिस कर रही छापेमारी

भागलपुर के सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में पहले बांका थाने में जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसे बाद में इशाकचक थाने में ट्रांसफर किया गया। वहीं, बाईपास थाने में भी एक मामला दर्ज कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि मनोज वर्मा खुद को सीआईडी का डीएसपी बताता था, लेकिन वह डीएसपी नहीं है। स्पेशल ब्रांच से भी उसका सत्यापन कराया गया है। जांच में पता चला है कि वह पटना में बिहार पुलिस के किसी विभाग में कार्यरत है और वहां डाक पहुंचाने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटना और भागलपुर में भी पुलिस ने की छापेमारी

एसएसपी के मुताबिक, पुलिस मनोज वर्मा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वह पटना से भी फरार है। भागलपुर स्थित उसके घर पर भी पुलिस ने छापेमारी की थी, लेकिन वहां से भी वह फरार मिला। छापेमारी के दौरान घर से एक लाइसेंसी हथियार बरामद हुआ है। पुलिस अब उसके हथियार के लाइसेंस को रद्द कराने की कार्रवाई कर रही है।

कैंसर पीड़िता से भी मोटी रकम लेने का आरोप

पीड़ित महिलाओं की ओर से मुकदमा लड़ रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि मनोज वर्मा दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। उन्होंने कहा कि आरोपी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से पैसे लेता था और खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर सरकारी विभागों में अपनी पहुंच होने का दावा करता था। अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी ने कैंसर पीड़ित महिला सोनम भारती से भी मोटी रकम की ठगी की है। उन्होंने भागलपुर के आईजी और सीनियर एसपी से आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed