फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah: young man riding bike who was going for picnic with a friend was hit by a car; One died

Bihar: दोस्त के साथ पिकनिक मनाने जा रहे बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर; एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Tue, 02 Jan 2024 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 Jan 2024 04:16 PM IST
सार

Bihar Road Accident: बेतिया में दोस्त के साथ पिकनिक मनाने बाइक से जा रहे युवक को कार ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए दोनों युवकों में से एक की मौत हो गई। परिजनों को खबर मिलते ही ने साल की खुशी मातम में बदल गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bettiah: young man riding bike who was going for picnic with a friend was hit by a car; One died
मृतक मोहसिन अख्तर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेतिया में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा है कि युवक अपने एक दोस्त के साथ पिकनिक मनाने बाइक से लौरिया के नंदनगढ़ जा रहा था। इस दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद आनन-फानन में राहगीरों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज ले गए। जहां घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। बेतिया जाने के दौरान मनुआपुल पुल पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंडई चौक के पास घटी। वहीं, मृतक की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के घोड़पकड़ी गांव निवासी बहरुद्दीन अंसारी के बेटे मोहसिन अख्तर (20) के रूप में की गई। युवक बनारस में रहकर आलिम की पढ़ाई करता था। वह नया साल मनाने के लिए अपने घर आया हुआ था।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि युवक अपने गांव घोड़पकड़ी से लौरिया नंदनगढ़ के लिए सोमवार को 3:30 बजे पिकनिक मनाने के लिए अपने दोस्त सफी अख्तर के साथ निकला। युवक ने जब नरकटियागंज पंडई चौक के पास एक गन्ना लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक किया। वहीं, उसकी विपरीत दिशा से आ रही एक कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि युवक सहित उसका दोस्त घायल होकर गिर गए। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जबकि राहगीरों और ग्रामीणों कि मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर मोहसिन अख्तर की स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल युवक के पास से मिले मोबाइल के जरिए उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले जा रहे थे, उसी दौरान मनुआपुल के पास युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, उसके दोस्त की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

 
थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल को भेजा गया। वहीं, घटनास्थल से परिजन इलाज के लिए घायल युवक को बेतिया लेकर चले गए। घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त कार की नंबर प्लेट जब्त की गई है। परिजनों से आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed